ताज़ा-ख़बर

ईस्टर संडे पर मखनी पहाड़ चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

रिपोर्ट: 3 घंटे पहलेझारखण्ड

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मनोज कुमार मालतो एवं विजय मालतो उपस्थित रहे।

ईस्टर संडे पर मखनी पहाड़ चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़): मखनी पहाड़ स्थित चर्च में ईस्टर संडे के अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान क्रिश्चियन समुदाय के लोगों ने उत्साह एवं श्रद्धा के साथ पुनरुत्थान दिवस मनाया। कार्यक्रम का संचालन सोनू मालतो ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मनोज कुमार मालतो एवं विजय मालतो उपस्थित रहे। ईस्टर पर्व को धूमधाम से मनाते हुए बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने मिलकर प्रभु यीशु के पुनरुत्थान दिवस की खुशी साझा की। इस अवसर पर सामूहिक प्रार्थना एवं आशीर्वचन का आयोजन किया गया।

समारोह के अंत में सभी ने आपसी प्रेम, भाईचारे और शांति का संदेश देते हुए एक-दूसरे को ईस्टर पर्व की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में प्रदीप, सुशांत, मुन्ना, बेमेश्वर, सुमन, सैमुअल, सुनील सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इन्हें भी पढ़ें.