लिटिल एंजल्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर स्पीच प्रतियोगिता, बच्चों ने हिंदी-अंग्रेजी में दिखाई प्रतिभा
मेहनत और प्रयास से सफलता निश्चित : प्राचार्य अजय कुमार, विजेता बच्चों को मेडल व पुरस्कार से किया सम्मानित

रिपोर्ट : अजय कुमार
बड़कागांव : प्रखंड अंतर्गत पंचायत तलसवार के ग्राम कोयलंग, करमाटांड़ स्थित लिटिल एंजल्स पब्लिक स्कूल में 15 अगस्त को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण के साथ स्पीच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य अजय कुमार ने की। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान आयोजित प्रतियोगिता को लेकर छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को उनकी कक्षाओं के आधार पर ग्रुप ए, बी और सी में विभाजित किया गया था। बच्चों ने हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में देशभक्ति एवं स्वतंत्रता दिवस से संबंधित विषयों पर प्रभावी भाषण प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ग्रुप ए में कक्षा छह के छात्र विपिन कुमार ने हिंदी और अंग्रेजी में शानदार भाषण प्रस्तुत करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। बजरंगी कुमार दूसरे, पवन कुमार तीसरे और निलेश कुमार चौथे स्थान पर रहे। ग्रुप बी में प्रितम गंझू ने प्रथम, रुही कुमारी ने द्वितीय, पुष्पा कुमारी ने तृतीय और मनीष कुमार ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार ग्रुप सी में आरुषी जया ने प्रथम स्थान हासिल किया। माही मिर्धा दूसरे, सृष्टि कुमारी तीसरे और आनंद कुमार चौथे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के बाद सभी सफल प्रतिभागियों को मेडल एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अन्य छात्र-छात्राओं को भी मेडल पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य अजय कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने बच्चों से लगातार मेहनत और प्रयास करते रहने की अपील करते हुए कहा कि निरंतर प्रयास करने से सफलता निश्चित रूप से प्राप्त होगी। कार्यक्रम में प्राचार्य अजय कुमार के अलावा सहायक शिक्षक ईश्वर कुमार महतो, सुरेश मरांडी, शिक्षिका रेखा कुमारी, रुबी जया, नेहा कुमारी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, दर्जनों अभिभावक और सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।