ताज़ा-ख़बर

नगड़ी में मूर्ति विसर्जन जुलूस पर पथराव

रिपोर्ट: VBN News Desk979 दिन पहलेझारखण्ड

धारा 144 लागू

 नगड़ी में मूर्ति विसर्जन जुलूस पर पथराव

रांची। नगड़ी में शुक्रवार की रात मां सरस्वती की पूजा के बाद मूर्ति का विसर्जन करने जा रहे लोगों पर मस्जिद के पास पथराव किया गया। इससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। दो पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस के वरीय अधिकारी सहित सैकड़ों की संख्या में जवान मौके पर पहुंचे और स्थिति पर काबू पा लिया। फिलहाल मौके पर डीसी राहुल कुमार सिन्हा, एसएसपी, सिटी एसपी सहित कई अधिकारी मौजूद हैं। इलाका पूरी तरह से छावनी में तब्दील है।

एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है। पूरे इलाके में धारा 144 लागू किया जा रहा है। मामले में एफआईआर दर्ज कर कड़ी कारवाई की जाएगी। इलाके में भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात रहेंगे।

इन्हें भी पढ़ें.