झामुमो प्रखंड कमिटी की बैठक में धरना प्रदर्शन कार्यक्रम के सफलता पर बनी रणनीति
आगामी 27 मई को भारी संख्या में जिला मुख्यालय पहुँच विरोध प्रदर्शन करेंगे।

पाकुड़ । अमड़ापाड़ा प्रखंड के प्रकृति विहार परिसर में झामुमो कार्यकर्ताओं की एक आवश्यक बैठक शुक्रवार को सम्पन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता प्रखंड उपाध्यक्ष कालिदास मुर्मू ने की। मंच संचालन प्रखंड सचिव जहीरुद्दीन मियां ने किया। बैठक में मुख्य रूप से जिला मुख्यालय में आगामी 27 मई को आयोजित एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर चर्चा हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड सचिव जहीरुद्दीन मिया ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने बिना सरना कोड/ आदिवासी धर्म कोड लागू किये जातिगत जनगणना कराने का निर्णय लिया है जो कि भाजपा की आदिवासी विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। हमारी पार्टी और हमारे नेता माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी ने हमेशा से आदिवासी हितों व अधिकारों की रक्षा की लड़ाई लड़ी है। आज समय आ गया है कि अगर सरना धर्म कोड नही मिलता है तो हमारी पार्टी पूरे राज्य में जातिगत जनगणना नही होने देगी। इसके विरोध में हम सभी आगामी 27 मई को भारी संख्या में जिला मुख्यालय पहुँच विरोध प्रदर्शन करेंगे।
मौके पर प्रखंड उपाध्यक्ष थॉमस मुर्मू, प्रखंड उपाध्यक्ष ईमरान अंसारी, प्रखंड कोषाध्यक्ष संजीत भगत, जिला मीडिया प्रभारी आफताब आलम, प्रखंड संगठन सचिव रंजीत पंडित, प्रखंड संयुक्त सचिव संतोष भगत, प्रखंड संयुक्त सचिव सामुएल मुर्मू, वरिष्ठ कार्यकर्ता मंटू भगत, प्रेम रजक, अली हुसैन अंसारी, संजय रजक, नजरुल अंसारी, आलूबेड़ा पंचायत अध्यक्ष रमेश मुर्मू, पचुवाड़ा पंचायत अध्यक्ष आनंद मुर्मू, बोहड़ा पंचायत अध्यक्ष विनोद किस्कू, अमड़ापाड़ा पंचायत अध्यक्ष चारलेश मरांडी, डूमरचीर पंचायत अध्यक्ष सुनील मरांडी, जामुगड़िया पंचायत सचिव आरिफ अंसारी, ईस्लाम अंसारी, सनातन हांसदा, मनोज सोरेन, मुंशी मुर्मू, साईमन हांसदा सहित अन्य उपस्थित थे।