ताज़ा-ख़बर

आरआईटी मंडल में भाजपा सदस्यता अभियान की जोरदार शुरुआत, 2000 लोगों ने ली सदस्यता

रिपोर्ट: MANISH 145 दिन पहलेराजनीति

मंडल के विभिन्न शक्ति केंद्रों पर विशेष कैंप आयोजित कर 18 वर्ष से अधिक आयु के महिला और पुरुषों को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई।

आरआईटी मंडल में भाजपा सदस्यता अभियान की जोरदार शुरुआत, 2000 लोगों ने ली सदस्यता

सरायकेला : भाजपा आरआईटी मंडल ने सोमवार को पूरे देश में चल रहे सदस्यता अभियान 2024 के तहत अपनी गतिविधियों की शुरुआत की। इस अभियान का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह ने किया, जबकि मार्गदर्शन पूर्व महापौर बिनोद श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष उदय सिंहदेव और जिला सदस्यता सह संयोजक मनोज कुमार तिवारी ने किया। मंडल के विभिन्न शक्ति केंद्रों पर विशेष कैंप आयोजित कर 18 वर्ष से अधिक आयु के महिला और पुरुषों को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। इस दौरान #8800002024 पर मिस्ड कॉल के जरिए लगभग 2000 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता अभियान में धनबाद ग्रामीण के जिला प्रभारी शैलेंद्र कुमार सिंह, जिला सोशल मीडिया प्रभारी कुमार निरंजन मिश्रा, जिला आईटी प्रभारी स्वप्निल सिंह, शक्ति केंद्र प्रभारी ब्रह्मानंद झा, मंडल सदस्यता सह संयोजक सूरज भोला, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता श्रीवास्तव, युवा मोर्चा अध्यक्ष रितेश सिंह, और बूथ अध्यक्ष रमेश शर्मा सहित कई वरिष्ठ और सक्रिय कार्यकर्ताओं ने अहम योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शक्ति केंद्रों पर कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय लोगों का खासा उत्साह देखने को मिला। भाजपा नेताओं ने बताया कि सदस्यता अभियान का उद्देश्य पार्टी को और मजबूत बनाना है, ताकि 2029 के चुनाव में भाजपा की पहुंच और प्रभाव को बढ़ाया जा सके। इस मौके पर जिला अध्यक्ष उदय सिंहदेव ने कहा कि सदस्यता अभियान भाजपा की ताकत और संगठन की जड़ों को और मजबूत करेगा। हम सभी कार्यकर्ताओं और जनता का इस अभियान को सफल बनाने के लिए धन्यवाद देते हैं। सदस्यता अभियान को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह है, और भाजपा इसे एक बड़ी उपलब्धि के तौर पर देख रही है।

इन्हें भी पढ़ें.