ताज़ा-ख़बर

पाकुड़ जेल में महिला कैदी की संदिग्ध आत्महत्या, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

रिपोर्ट: VBN News Desk4 घंटे पहलेझारखण्ड

डीसी-एसपी ने संभाली कमान, मंडल कारा में मौत के बाद जांच तेज, जवाब तलाश रही प्रशासन

पाकुड़ जेल में महिला कैदी की संदिग्ध आत्महत्या, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

Report by :- Ajay Kumar

पाकुड़ : मंडल कारा में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक विचाराधीन महिला कैदी ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया और उपायुक्त मनीष कुमार तथा पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी खुद मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए। मृतका की पहचान कोलाजोड़ा निवासी संझली हेंब्रम के रूप में हुई है जो अपने पति की हत्या के आरोप में जेल में बंद थी। जानकारी के अनुसार दोपहर के समय महिला कैदी ने जेल के बाथरूम में आत्महत्या कर ली। घटना के बाद उसे तत्काल सोनाजोड़ी सदर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए डीसी और एसपी ने जेल परिसर का निरीक्षण कर संबंधित कर्मियों से पूछताछ की। साथ ही पूरे मामले की तकनीकी और प्रशासनिक पहलुओं से जांच शुरू कर दी गई है। डीसी मनीष कुमार ने बताया कि घटना की पुष्टि हो चुकी है और हर पहलू से जांच की जा रही है। वहीं एसपी निधि द्विवेदी ने कहा कि आत्महत्या के कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा। इस घटना के बाद जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े हो गए हैं। आखिर कड़ी निगरानी के बीच यह घटना कैसे हुई इसे लेकर अब पूरे मामले पर सबकी नजर टिकी हुई है।

इन्हें भी पढ़ें.