ताज़ा-ख़बर

सुकिंदा में टाटा स्टील की नई पहल, नेक्स्ट-जेन वॉटर मैनेजमेंट से टिकाऊ खनन को बढ़ावा

रिपोर्ट: VBN News Desk15 घंटे पहलेदेश

एडवांस ट्रीटमेंट प्लांट और स्मार्ट मॉनिटरिंग से जल संरक्षण में स्थापित किए नए मानक

सुकिंदा में टाटा स्टील की नई पहल, नेक्स्ट-जेन वॉटर मैनेजमेंट से टिकाऊ खनन को बढ़ावा

जमशेदपुर : वैश्विक स्तर पर बढ़ती जल-संकट और पर्यावरणीय चुनौतियों के बीच टाटा स्टील ने जाजपुर जिले के सुकिंदा क्षेत्र में जिम्मेदार खनन को मजबूत करने के लिए उन्नत जल प्रबंधन तकनीकों को लागू किया है। कंपनी ने अत्याधुनिक ट्रीटमेंट सिस्टम, डिजिटल मॉनिटरिंग टूल और सामुदायिक हितों को ध्यान में रखते हुए कई व्यापक कदम उठाए हैं। सुकिन्दा क्रोमाइट माइन में 4,500 केएल/घंटा क्षमता वाला एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (ईटीपी) स्थापित है जो औद्योगिक अपशिष्ट और सतही बहाव के पानी का शोधन करता है। वहीं सारुआबिल क्रोमाइट खदान में 1,200 केएल/घंटा का नया ईटीपी चालू किया गया है, जो पूर्व के 380 केएल/घंटा संयंत्र को सशक्त बनाता है। शुद्ध किया गया जल ओडिशा स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के मानकों के अनुरूप है और बागवानी व धूल नियंत्रण में पुन: उपयोग होता है। कंपनी ने आईओ-टी आधारित स्मार्ट वॉटर मैनेजमेंट सिस्टम भी लागू किया है जिससे जल उपयोग की रियल-टाइम निगरानी संभव हो रही है। फ्लक्स-जेन सस्टेनेबल टेक्नोलॉजी के सहयोग से जल सर्किट को डिजिटलाइज किया गया है। इन पहलों के माध्यम से टाटा स्टील ने सुकिंदा में सतत और जिम्मेदार खनन की दिशा में नई मिसाल कायम की है।

इन्हें भी पढ़ें.