ताज़ा-ख़बर

झारखंड में पारा 42°C के पार, गर्मी से लोगों को बेहाल

रिपोर्ट: VBN News Desk1 घंटे पहलेझारखण्ड

पांच जिलों में 42°C से ऊपर तापमान, डाल्टनगंज में रिकॉर्ड 43.4°C; मौसम विभाग ने तेज धूप और लू से बचने की दी चेतावनी

झारखंड में पारा 42°C के पार, गर्मी से लोगों को बेहाल

झारखंड इन दिनों प्रचंड गर्मी की चपेट में है। राज्य के कई जिलों में तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। पांच जिलों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। डाल्टनगंज में सबसे अधिक 43.4 डिग्री, जमशेदपुर में 42.4 डिग्री, बोकारो में 42.1 डिग्री, चाईबासा और सरायकेला में 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी रांची में थोड़ी राहत रही, जहां अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य का सबसे ठंडा जिला लातेहार रहा, जहां अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग ने 23 से 26 अप्रैल तक उत्तर-पूर्वी जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, वज्रपात और 30-40 किमी/घंटा की तेज हवाओं की संभावना जताई है। इसके मद्देनजर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पिछले 24 घंटों के आंकड़ों के अनुसार, सबसे अधिक तापमान डाल्टनगंज में 43.6 डिग्री और सबसे कम तापमान गुमला में 17.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे तेज धूप में बाहर जाने से बचें, पर्याप्त पानी पीएं और लू से बचाव के सभी उपाय अपनाएं।

इन्हें भी पढ़ें.