ताज़ा-ख़बर

टेंपो चालक हो जा सावधान,सड़क पर टेंपो खड़ा किया तो कटेगा चालान, नगर पंचायत की चेतावनी

रिपोर्ट: VBN News Desk1 घंटे पहलेझारखण्ड

कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन ने स्पष्ट किया है कि निर्देशों की अवहेलना करने वाले टेंपो चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

टेंपो चालक हो जा सावधान,सड़क पर टेंपो खड़ा किया तो कटेगा चालान, नगर पंचायत की चेतावनी

By Santosh Kumar लातेहार। लातेहार नगर पंचायत क्षेत्र में सड़कों पर अनावश्यक रूप से टेंपो खड़े किए जाने के कारण लगातार जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। इससे आम नागरिकों, राहगीरों तथा वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन ने जानकारी दी है कि वर्तमान में नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत होटल ब्लिस्स एवं दूर्वा स्टेशन के समीप दो अधिकृत टेंपो स्टैंड संचालित हैं।

इसके बावजूद कई टेंपो चालक सड़क किनारे वाहन खड़ा कर रहे हैं, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। नगर पंचायत द्वारा सभी टेंपो चालकों एवं संचालकों से अपील की गई है कि वे अपने वाहनों को निर्धारित टेंपो स्टैंड में ही खड़ा करें तथा सड़क पर अनावश्यक रूप से वाहन खड़ा कर जाम की स्थिति उत्पन्न न करें।

कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन ने स्पष्ट किया है कि निर्देशों की अवहेलना करने वाले टेंपो चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। सड़क पर अनावश्यक रूप से टेंपो खड़ा पाए जाने पर संबंधित वाहन का चालान काटा जाएगा। नगर पंचायत ने शहरवासियों से भी यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।

इन्हें भी पढ़ें.