बसंती मंदिर प्रांगण में सुना गया पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 133वां संस्करण
धनंजय स्वर्णकार बोले: मन की बात’ समाज को सकारात्मक दिशा देने वाला प्रेरक कार्यक्रम

आदित्यपुर : सतबहिनी जमालपुर वार्ड संख्या 3 स्थित बसंती मंदिर प्रांगण में रविवार को भाजपा आदित्यपुर मंडल पश्चिम के उपाध्यक्ष धनंजय स्वर्णकार के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात का 133वां संस्करण सामूहिक रूप से सुना गया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर युवा मोर्चा अध्यक्ष महेश सिंह, उत्तम पाल, बूथ कमिटी सदस्य उत्तम स्वर्णकार, राहुल पाल, अमित पाल, कामाख्या मुखर्जी, मोहित दास, हिमांशु, रोहित, सुमन और सुमित सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। भाजपा नेता धनंजय स्वर्णकार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम समाज को सकारात्मक दिशा देने वाला प्रेरणादायक मंच है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से देश के नागरिकों को सामाजिक सरोकार, नवाचार, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर जागरूक किया जाता है। उन्होंने कहा कि मन की बात केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं बल्कि जन-जन को जोड़ने वाला संवाद का सशक्त माध्यम है।