अंडमान में पवन हंस के हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग
बीच समुद्र हुआ हादसा, सभी 7 सवार बचाए गए

तमिलनाडु से सटे केंद्र शासित राज्य अंडमान में एक बड़ा हादसा होने से बच गया। बताया जा रहा है कि एक हेलिकॉप्टर समुद्र में क्रैश हुआ है। यह हेलिकॉप्टर सरकारी हेलीकॉप्टर सर्विस कंपनी पवन हंस का है। अंडमान इलाके में उड़ान के दौरान हेलिकॉप्टर में तकनीकी कमी आ गई और आनन-फानन में समुद्र में इमरजेंसी क्रैश लैंडिंग करनी पड़ी। हेलिकॉप्टर में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।
घटना अंडमान सागर में हुई। अधिकारियों ने बताया कि पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलिकॉप्टर को सुरक्षित पानी में लैंड किया। पायलट की सूझबूझ ने हेलिकॉप्टर में सवार सभी यात्रियों की और क्रू मेंबर्स की जान बचा ली।
इन्हें भी पढ़ें.