ताज़ा-ख़बर

पाकुड़ विधानसभा में रोजगार और स्वास्थ्य सेवा का हाल बेहाल: अकिल अख्तर

रिपोर्ट: कार्तिक कुमार21 दिन पहलेझारखण्ड

युवा नेता अफीफ अमसल ने कहा कि पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे झारखंड राज्य में एआईएमआईएम का संगठन मजबूत किया जाएगा।

पाकुड़ विधानसभा में रोजगार और स्वास्थ्य सेवा का हाल बेहाल: अकिल अख्तर

पाकुड़। सपा से नाता तोड़कर एआईएम का दामन थामने के बाद शनिवार को अकिल अख्तर पहली बार मीडिया से मुखातिब हुए। कहा कि आज झारखंड बनने के 25 साल बाद भी यहां के लोग रोजगार के तलाश में दूसरे राज्यों में पलायन करने पर विवश हैं। साथ ही कहा कि यहां के लोग का स्वास्थ्य सुविधा बंगाल पर निर्भर है। उक्त बातें शनिवार को पाकुड़ के पूर्व विधायक सह एआईएमआईएम नेता अकिल अख्तर ने बरहरवा प्रखंड के श्रीकुंड बाजार स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा।

हर साल पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के गरीब मजदूरों का मजदूरी करने के लिए झारखंड प्रदेश के बाहर अपने परिवार को छोड़कर जाना पड़ रहा है। कई मजदूर का बाहर कार्य करने के दरमियान मृत्यु हो जाता है और उनकी लाश को घर तक लाने के लिए भी पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक या पूर्व मंत्री कोई ठोस कदम उठाने में अभी तक नाकाम साबित हुआ है। अब सिर्फ पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में भ्रष्टाचार चरम सीमाओं पर देखने को मिल रहा है। पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के सभी विभिन्न कार्यालयों रिश्वतखोरी का बाजार आम हो चुका है।

आखिर पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की भोली-भाली जनताओं का इसमें क्या कसूर है। उन्होंने आगे कहा कि पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में आज भी मुलभूत समस्या से लोग जुझ रहे हैं। यहां रोजगार का कोई साधन नहीं है। स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क की हालत दयनीय है। उन्होंने पाकुड़ विधानसभा के वर्तमान विधायक एवं पूर्व मंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि लगभग 20 वर्षो से यहां का प्रतिनिधित्व कर रहे। लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई हु है। यहां के किसानों का हाल बेहाल है। प्रतिवर्ष गुमानी नदी के उफान और अतिवृष्टि से होने वाले बाढ़ से होने वाली धान फसल क्षतिपूर्ति की मुआवजा तक नहीं मिलती है। उन्होंने अपने कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों को भी गिनाया गया। वहीं युवा नेता अफीफ अमसल ने कहा कि पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे झारखंड राज्य में एआईएमआईएम का संगठन मजबूत किया जाएगा। तथा यहां के जनता का जो भी समस्या है उनका समाधान के लिए आवाज बुलंद किया जाएगा।

इधर इस दौरान बरहरवा प्रखंड के सपा पार्टी के प्रखंड कमिटी के साथ-साथ विभिन्न पंचायत के लगभग दो दर्जन से अधिक लोगों ने एआईएमआईएम पार्टी में योगदान दिया। सभी नए साथियों को पूर्व विधायक अकिल अख्तर और युवा नेता अफीफ अमसल ने बारी-बारी से एआईएमआईएम पार्टी का पट्टा पहनाकर सम्मानपूर्वक पार्टी में योगदान करवाया। इस मौके पर अंसार अली (मिंटू), मो.साइबान, सरफराज अहमद,अहमद मुखिया,रमजान मुखिया,हैदर अली, विरेंदर साहा,बादीर शेख,आबु सुफियान,अबुल कलाम,शेर अली,राज कु. साहा, जितेन्द्र रजक,आसु शेख,मो. सद्दाम, इमदादुल,मासुद,वसीम अख्तर सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इन्हें भी पढ़ें.