ताज़ा-ख़बर

अपनी करनी से गर्त में खुद डूबा निगम प्रशासन : रूचिर तिवारी

रिपोर्ट: Ashwini kumar Ghai13 घंटे पहलेझारखण्ड

गर्मी के महीना में पहली बारिश से ही मेदनीनगर नगर निगम के अंदर जाना मुश्किल हो गया।पानी निकास का मार्ग ही बंद कर दिया गया।

अपनी करनी से गर्त में खुद डूबा निगम प्रशासन : रूचिर तिवारी

मेदिनीनगर :1 मई मजदूर दिवस को गर्मी के महीना में पलामू में बारिश से पलामू वासियों को राहत मिली।उक्त बातें भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव सह पूर्व विधायक उम्मीदवार रुचिर कुमार तिवारी ने कही। उन्होंने कहा कि इस भीषण गर्मी में इंद्रदेव की कृपा से झमाझम बारिश तो हुई मगर गर्मी के महीना में भी मेदनीनगर नगर निगम के मुख्य द्वार सहित कई हिस्सों में पानी भरा रहा ।जिसके चलते राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इससे यह साफ पता चलता है कि निगम प्रशासन और पूर्व के जनप्रतिनिधि मेयर ने मेदनीनगर नगर निगम में कितना काम किया है? गर्मी के महीना में पहली बारिश से ही मेदनीनगर नगरनिगम के अंदर जाना मुश्किल हो गया।पानी निकास का मार्ग ही बंद कर दिया गया। ऐसा एक ही जगह नहीं बल्कि कई एक जगह देखने को मिलेगा।

इससे यह साफ पता चलता है कि निगम प्रशासन खुद अपनी करगुजारियों का शिकार हुआ। बिना नाली के निर्माण किये एवं सफाई कराए बिना पक्का का निर्माण कार्य तो हो जाता है। जिसका नतीजा, आज जैसी स्थिति देखने को मिल रहा है।यही कारण है कि निगम के पदाधिकारी एवं पूर्व के जन प्रतिनिधियों के घटिया कार्य के कारण और सफाई नहीं रहने के कारण मेदिनीनगर नगर निगम सबसे फ़ीसडी रहा है। गर्मी के महीना में यह हाल है तो बरसात में क्या होगा?

इन्हें भी पढ़ें.