ताज़ा-ख़बर

डीजीपी ने गिरिडीह पहुंचकर दिवंगत मंत्री सुदिव्य सोनू को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

रिपोर्ट: Amit Sahay1 घंटे पहलेझारखण्ड

श्रद्धांजलि के बाद डीजीपी ने सुदिव्य सोनू की पत्नी और बच्चों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और इस अपूरणीय क्षति पर गहरी संवेदना व्यक्त की।

डीजीपी ने गिरिडीह पहुंचकर दिवंगत मंत्री सुदिव्य सोनू को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

गिरिडीह : झारखंड की पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्रा शुक्रवार को गिरिडीह पहुंच कर दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आवास जाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। डीजीपी ने दिवंगत नेता के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। गिरिडीह आगमन पर जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों ने उनका औपचारिक स्वागत किया, जिसके बाद वे सीधे दिवंगत विधायक के आवास के लिए रवाना हुईं।

श्रद्धांजलि के बाद डीजीपी ने सुदिव्य सोनू की पत्नी और बच्चों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और इस अपूरणीय क्षति पर गहरी संवेदना व्यक्त की। शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए उन्होंने कहा कि "दुख की इस कठिन घड़ी में पूरा पुलिस प्रशासन परिवार के साथ मुस्तैदी से खड़ा है।" इस दौरान वहां मौजूद सभी की आंखें नम हो गईं। पूरे माहौल में शोक की लहर रही। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार सहित जिले के सभी वरीय पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।इस दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

इन्हें भी पढ़ें.