ताज़ा-ख़बर

संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करना कांग्रेस पार्टी का मुख्य उद्देश्य : अम्बा प्रसाद

रिपोर्ट: VBN News Desk1 घंटे पहलेझारखण्ड

जनता से लगातार संवाद कर उनकी समस्याओं को समझना और जनहित मुद्दों को मजबूति से उठाना संगठन की पहली प्रथमिकता होनी चाहिए ।

संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करना कांग्रेस पार्टी का मुख्य उद्देश्य : अम्बा प्रसाद

हजारीबाग : जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया । बैठक मे संगठन को लेकर विस्तार चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष सह जिला कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष निसार खान ने की ।

इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के राष्ट्रीय सचिव सह उतरी छोटानागपुर प्रमंडल कैम्पेन कमिटी के चेयरपर्सन अम्बा प्रसाद ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आज की बैठक संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से रखी गई है । उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत उसके कार्यकर्ता होते हैं । संगठन मजबूत बनाने के लिए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को गांव, पंचायत और बूथ स्तर तक जाने की आवश्यकता है । जनता से लगातार संवाद कर उनकी समस्याओं को समझना और जनहित मुद्दों को मजबूति से उठाना संगठन की पहली प्रथमिकता होनी चाहिए । राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना और उनकी समस्याओं का समाधान करना हम कांग्रेसियों की जिम्मेवारी है ।

मौके पर प्रदेश सचिव नवीन कुमार, बिनोद सिंह नगर अध्यक्ष परवेज अहमद, उपाध्यक्ष बाबर अंसारी महासचिव दिलीप कुमार रवि, रघु जायसवाल, लाल बिहारी सिंह, संजय कुमार यादव, अनिल कुमार राय, कैलाश पति देव, कजरू साव, विजय कुमार सिंह, ज्ञानी प्रसाद मेहता, सदरूल होदा, राम जन्म राय, अभिषेक राज, नरसिंह प्रजापति, गुरू प्रसाद, निसार अहमद भोला, मुस्ताक अंसारी, माशूक अंसारी, अमृतेष रंजन, अनिल कुमार भुईंया, भैया असीम कुमार, अंकुश आर्या, विवेक चौरसिया, अमर सिंह यादव आदि उपस्थित थे ।

इन्हें भी पढ़ें.