ओएनजीसी ट्रांसपोर्टिंग गाड़ी से सीएनजी गैस लीक, बड़ा हादसा टला, बाल बाल बचे लोग
ट्रांसपोर्टिंग गाड़ी का ड्राइवर किसी तरह से लिक होता हुआ गैस को बंद किया।

Ajay Kumar बड़कागांव- प्रखंड अंर्तगत तलसवार पंचायत के ग्राम कोयलंग में ओएनजीसी कम्पनी के सीएनजी गैस का उत्पादन किया जाता है जिसे ट्रांसपोर्टिंग गाड़ी से एक जगह से दूसरे जगह ले जाया जाता है जो बहुत ही घनी आबादी क्षेत्र से गुजरती है जिसे गुजरने के क्रम में कोयलंग निमियांटोला के छोटू भुइयां के घर के पास ट्रांसपोर्टिंग गाड़ी का नोजल किसी कारण वश खुल गई और गैस बहुत तेजी से बाहर निकलने लगी जिसके कारण सीएनजी गैस छोटू भुइयां के घर में घुस गई।
जिसे देखकर छोटू भुइयां के घर परिवार वालों में अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया लेकिन घर के दूसरे दरवाजे से सभी सदस्य बाहर निकल गए इस कारण बहुत बड़ा हादसा होने से बड़ा हादसा टल गया। बहुत देर लीक होने के बाद ट्रांसपोर्टिंग गाड़ी का ड्राइवर किसी तरह से लिक होता हुआ गैस को बंद किया। कुछ देर के लिए निमियांटोला में अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।
जिसे देखकर ग्रामीणों ने सीएनजी ट्रांसपोर्टिंग गाड़ी को रोका और कम्पनी के प्रोजेक्ट मैनेजर को बुलाकर वार्ता किया ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटना न हो ।वार्ता होने के बाद ट्रांसपोर्टिंग गाड़ी को छोड़ा गया। मौके पर उपस्थित मुखिया प्रतिनिधि संजय महतो, प्रदीप महतो, ईश्वर कुमार महतो, रामलाल तुरी, जागेश्वर तुरी, अजय दास, ईश्वरी महतो, रामदेव तुरी, दिलचन्द महतो, कौलेश्वर रिक्यासन, गिरधारी महतो सहित ग्रामीण उपस्थित थे।