ताज़ा-ख़बर

पतरा में फुटबॉल टूर्नामेंट का फाईनल मैच सम्पन्न, महुआ टोला ने फाइनल में मारी बाजी

रिपोर्ट: VBN News Desk6 घंटे पहलेझारखण्ड

समाजसेवी सह वार्ड सदस्य अजय कुमार महतो ने विजेता टीमों को खस्सी एवं जर्सी देकर किया सम्मानित

पतरा में फुटबॉल टूर्नामेंट का फाईनल मैच सम्पन्न,  महुआ टोला ने फाइनल में मारी बाजी

Ajay Kumar बड़कागांव - प्रखंड अंतर्गत तलसवार पंचायत के ग्राम पतरा में आदर्श युवा क्लब, पतरा के द्वारा फूटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। जिसका फाइनल मैच बुधवार को सम्पन्न हुआ। इस फाईनल मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि सह समाजसेवी अजय कुमार महतो ने किक मारकर किया।

बताते चलें कि इस टूर्नामेंट में 16 टीमों ने भाग लिया था जिसमें सभी टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। वहीं इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में चार टीमों ने अपना जगह बनाया। जिसमें बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए महुआ टोला टीम विजेता एवं कटिया बरतुआ टीम उपविजेता रही। वहीं तीसरे स्थान पर चेलंगदाग एवं चौथे स्थान पर अम्बाटोला टीम रही। सभी टीमों को मुख्य अतिथि सह समाजसेवी पतरा निवासी अजय कुमार महतो एवं समिति के सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से पुरूस्कार में खस्सी देकर सम्मानित किया गया।

साथ ही मुख्य अतिथि के द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीमों को अपने निजी खर्च से जर्सी प्रदान किया गया । पुरूस्कार वितरण कार्यक्रम के समापन पश्चात महतो ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि फूटबॉल एक ऐसा खेल है जिससे शारीरिक एवं मानसिक स्फूर्ति मिलती है। हमारे क्षेत्र के खिलाड़ियों में प्रतिभा की कमी नहीं है बस उन्हें एक अच्छा प्लेटफार्म मिलने की आवश्यकता है। मौके पर उपस्थित मुख्य अतिथि सह समाजसेवी अजय कुमार महतो, विनय कुमार, मोहित कुमार, कमलनाथ कुमार, सिकेन्द्र महतो, किशोर कुमार, राजू प्रसाद, अमन कुमार, शंकर कुमार सहित कमिटी के सभी सदस्य एवं सैकड़ों खेल प्रेमी उपस्थित थे।

इन्हें भी पढ़ें.