पलमी से चट्टी तक सड़क जर्जर लोगों को हो रही है परेशानी
गड़रपो पंचायत के मुखिया सुमित उरांव बताते हैं कि दोनों पंचायत के लोग चट्टी से अपना कारोबार करते हैं या अपना उपज चट्टी या बेड़ों में बेचते हैं .

भंडरा। भंडरा प्रखंड क्षेत्र के पलमी गांव से जमगई होते हुए चट्टी तक लगभग 10 किलोमीटर सड़क की स्थिति जर्जर हो गई है .जर्जर सड़क के कारण इस क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है .यह सड़क गडरपो पंचायत एवं जमगई पंचायत को चट्टी के मुख्यबाजार एवं भंडरा से बेड़ो सड़क को जोड़ती है. इस सड़क में गड़रपो पंचायत एवं जमगई पंचायत के एक दर्जन गांव का आना-जाना होता है .
इन गांव का व्यावसायिक कारोबार चट्टी से ही होती है. इन्हें रोजाना चट्टी आना जाना पड़ता है. जर्जर सड़क के कारण इन्हें आने जाने में काफी परेशानी के सामना करना पड़ता है. इस क्षेत्र के किसान अपना उपज बेचने के लिए चट्टी या बेड़ों के बाजार में ले जाते हैं .अपना उपज को बाजार तक पहुंचने में किसानों को भारी में मसकट करनी पड़ती है. सड़क खराब रहने के कारण वाहन चालक वाहन नहीं चलाना चाहते हैं. इस क्षेत्र के लोगों का मांग है कि इस सड़क की मरम्मत कर दोनों पंचायत की दर्जन भर गांव के लोगों को आवागमन की सुविधा दी जाए.
गड़रपो पंचायत के मुखिया सुमित उरांव बताते हैं कि दोनों पंचायत के लोग चट्टी से अपना कारोबार करते हैं या अपना उपज चट्टी या बेड़ों में बेचते हैं .जिसके कारण इनका आवागमन इस रास्ते से होती है. इस रास्ते के खराब होने से लोगों को परेशानी हो रही है. इस सड़क के निर्माण जीर्णोद्धार के लिए कई बार आवाज उठाई गई है परंतु सड़क का जीर्णोद्धार नहीं हो रहा है।