ताज़ा-ख़बर

बार में भोजपुरी गाना नहीं बजाया तो कर दी फायरिंग

रिपोर्ट: VBN News Desk2 घंटे पहलेझारखण्ड

गार्ड की हरकत ने पहुंचा दिया जेल

बार में भोजपुरी गाना नहीं बजाया तो कर दी फायरिंग

झारखंड के रांची में हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है, जहां बार में भोजपुरी गाना ना बजाने पर सिक्योरिटी गार्ड ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

रांची कोतवाली थाना की पुलिस ने हरमू रोड गौशाला चौक के पास ग्रेविटी लांच एंड बार में फायरिंग करने के मामले में एक निजी सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया है। आरोपी राहुल सिंह एक बड़े नेता का अंगरक्षक रह चुका है। वह वर्तमान में पीएचडी कॉलोनी हिनू डोरंडा का रहने वाला है।

गाना बजाने को लेकर हुई बहस

बताया जा रहा है कि बार में भोजपुरी गाना बजाने को लेकर कुछ लोगों के बीच बकझक हो गई, तभी राहुल ने फायरिंग कर दी। गोली चलने के बाद बार में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी राहुल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। राहुल के पास से एक रिवॉल्वर और 21 राउंड गोली और घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने फायरिंग करने की बात कबूला। वहीं, बार के मैनेजर आशीष सिन्हा के लिखित बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, राहुल दबंगई दिखाते हुए भोजपुरी गाना बजाने के लिए जोर देने लगा। नहीं बजाने पर उसने फायरिंग की।

बार में कई लोग मौजूद थे। जिस गाने की फरमाइश राहुल कर रहा था, उस गाने को बजाने में असमर्थता जताई गई। उसके बाद राहुल ने पिस्टल निकाल कर धमकाने लगा। इसी दौरान बार के स्टाफ ने जानकारी पुलिस को दे दी। बताया जाता है कि जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती उससे पहले राहुल ने फायरिंग कर दी। उसके बाद बार में अफरा-तफरी मच गई। लोग बार से निकलने लगे।

इन्हें भी पढ़ें.