ताज़ा-ख़बर

नहीं थम रहीं रांची में बच्चों के लापता होने की घटनाएं, रातू से दो सगी बहनें संदिग्ध हालात में गायब

रिपोर्ट: VBN News Desk5 घंटे पहलेझारखण्ड

दुकान जाने की बात कहकर निकलीं दो नाबालिग बहनें लापता, पुलिस सीसीटीवी खंगालने में जुटी

नहीं थम रहीं रांची में बच्चों के लापता होने की घटनाएं, रातू से दो सगी बहनें संदिग्ध हालात में गायब

रांची : राजधानी रांची से बच्चों के लापता होने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला रातू थाना क्षेत्र के गोकुलधाम चटकपुर मिलन चौक का है जहां 8 फरवरी को दो सगी नाबालिग बहनें संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। लापता बच्चियों की उम्र क्रमशः 16 वर्ष और 12 वर्ष बताई जा रही है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 8 फरवरी को दोनों बहनें घर से दुकान जाने की बात कहकर निकली थीं लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटीं। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब उनका कोई सुराग नहीं मिला तो परिजन चिंतित हो उठे। परिवार वालों ने पहले आसपास की दुकानों, फिर रिश्तेदारों, दोस्तों और पड़ोस के इलाकों में तलाश की लेकिन बच्चियों का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद बच्चियों के पिता सुजीत शर्मा ने रातू थाना में दोनों बेटियों की गुमशुदगी को लेकर लिखित आवेदन दिया। उन्होंने पुलिस को बताया कि दोनों बच्चियां अक्टूबर 2025 में बिहार के जहानाबाद स्थित ननिहाल से रांची आई थीं। छोटी बच्ची कक्षा पांच में पढ़ती है जबकि बड़ी बच्ची ने वर्ष 2025 में मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण की है। एक साथ दो बच्चियों के लापता होने से परिवार सदमे में है। वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस से त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में रातू थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस बच्चियों की तलाश में जुटी है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही कोई ठोस सुराग मिलने की उम्मीद है।

इन्हें भी पढ़ें.