ताज़ा-ख़बर

घर में घुसकर अज्ञात लोंगो ने बुजुर्ग माता-पिता की कर दी हत्या

रिपोर्ट: VBN News Desk11 घंटे पहलेझारखण्ड

हत्या से आसपास के लोगों में भय एवं शोक

घर में घुसकर अज्ञात लोंगो ने  बुजुर्ग माता-पिता की कर दी  हत्या

अजय कुमार

बड़कागांव : बड़कागांव थाना क्षेत्र के बादम पंचायत अंतर्गत ग्राम बाबूपारा में घर में घुस कर बुजुर्ग माता-पिता की बीती रात निर्मम हत्या कर दी गई। बाबूपारा निवासी शिक्षक रामविलास दास के पिता वकील राम उम्र लगभग 80 वर्ष एवं माता झूनिया देवी उम्र लगभग 60 वर्ष की निर्मम हत्या अज्ञात लोगों के द्वारा घर में घुसकर कर दी गई। घटना की जानकारी आस पास के लोगों को सुबह करीब 6 बजे हुई। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। बताते चलें वकील राम विकलांग थे। इस निर्मम हत्या से लोगों में भय के साथ रोष व्याप्त है।ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द घटना के उद्भेदन की मांग की है। वकील राम और झुनिया देवी के 4 पुत्र और एक पुत्री है। घटना की सूचना पाकर आए परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है। परिजनों की चीख पुकार से पूरा वातावरण गमगीन हो गया है। इधर घटना की सूचना मिलते ही बड़कागांव एसडीपीओ पवन कुमार , बड़कागांव थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता , एस आई अमित कुमार, ए एस आई दीपक रौशन लकड़ा सहित सशस्त्र पुलिस बल के जवान घटना स्थल पर पहुंच चुके हैं। घटना की छान बिन की जा रही है। ग्रामीणों ने घटना के उद्भेदन के लिए पुलिस से स्क्वायड डाॅग की मांग की है।

इन्हें भी पढ़ें.