प्रखंड के 84 गांव में हर्षोल्लास के साथ प्रकृति का पर्व करमा मना, डाली का किया विसर्जन
श्रद्धालु पूजा पाठ कर रात भर झुमते गाते रहे। लोग ढोल नगाड़े की थाप पर थिरकते रहे ।

Ajay Kumar
बड़कागांव- प्रखंड में करमा पूजा हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया। प्रखंड के सभी 84 गांव में प्रकृति पर्व करमा पूजा काफी धूमधाम से मनाया गया। पूजा के दूसरे दिन लोगों ने निकट के नदी- तालाब में करम की डाली का विसर्जन किया और अपने परिवार की सुख व समृद्धि की कामना करम देवता से की। प्रखंड के ग्राम पलांडू, कोयलंग , परेवातरी, पतरा , आंगों, उरेज, अंबाटोला, बरतुआ, चेलंगदाग बड़कागांव, सिकरी , आराहरा, बिश्रामपुर , गोंदलपूरा, नयाटांड़ , गोसाई बलिया , तलसवार , चमगढ़ा , महटीकरा, पंडरिया, चोरका , गुरुचट्टी , चेपाखुर्द, चंदौल, होरम के अलावा तमाम गांव में धूमधाम से करम डाली का विसर्जन किया गया।
श्रद्धालु पूजा पाठ कर रात भर झुमते गाते रहे। लोग ढोल नगाड़े की थाप पर थिरकते रहे । वहीं बीच बीच में डीजे की धून में भी लोग थिरकते नजर आए। बुधवार को सभी पुजारियों एवं देव भक्तों द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर जावा डाला सहित करम डाली को उखाड़ कर गांव में भ्रमण करते हुए नाचते गाते नदी में विसर्जन कर दिया गया।
करम पूजा में लोगों का सराहनीय योगदान रहा जिसमें मुख्य रूप से पूर्व मुखिया शुक्ला तुरी,छटु गंझू, राजेन्द्र प्रसाद महतो, शतीश करमाली, रामु कुमार, अजय कुमार,नारायण प्रसाद, ईश्वर कुमार महतो, बिमल करमाली, नागेश्वर तुरी, सुबेदार करमाली, प्रदीप महतो, संजय महतो, कौलेश्वर गंझू, रमन गंझू, रंजीत कुमार, नकुल महतो, जागेश्वर गंझू, टिकेन्दर गंझू,जुगेश्वर महतो , मुनेश्वर गंझू, ज्ञानचंद कुमार उर्फ ज्ञानी, जितेन्द्र महतो, अजय कुमार महतो, आदि दर्जनों लोग शामिल हैं।