ताज़ा-ख़बर

शादी के पांचवें दिन कंप्यूटर सॉफ्टवेयर इंजीनियर का फंदे से लटका मिला शव

रिपोर्ट: VBN News Desk7 घंटे पहलेझारखण्ड

नव विवाहिता की शादी 17 मई को हुई थी।

शादी के पांचवें दिन कंप्यूटर सॉफ्टवेयर इंजीनियर का फंदे से लटका मिला शव

पलामू, । यूं तो शादी जन्मोजन्म का रिश्ता होता है लेकिन जब यह रिश्ता शादी के पांच दिन बाद मातम में बदल जाए तो दो परिवारों में टूट पड़ जाती है। जी हां ऐसा ही कुछ मामला जिले के नावाजयपुर थाना क्षेत्र के धंगरडीहा से सामने आया है। यहां शादी के पांचवें दिन कंप्यूटर सॉफ्टवेयर इंजीनियर ऋषिका सिन्हा उर्फ मीणा, पति अनुज कुमार सिन्हा का फंदे से लटका शव बरामद किया गया।

नव विवाहिता की शादी 17 मई को हुई थी। धंगरडीहा के अलख निरंजन प्रसाद के बेटे अनुज कुमार सिन्हा की शादी आलमगंज पटना के महेंद्र प्रसाद की पुत्री ऋषिका सिन्हा उर्फ मीणा के साथ हुई थी। अनुज जबलपुर गन फैक्ट्री में सरकारी नौकरी में है, वही लड़की ऋषिका सिन्हा उर्फ मीणा कंप्यूटर सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में दिल्ली में कार्य करती थी।

धंगरडीहा से 17 मई को धूमधाम के साथ अनुज की बारात आलमगंज गई और रात्रि में शादी हुई और बारात 18 मई को घर वापस आयी। तब तक सब ठीक-ठाक था, लेकिन 22 मई की रात्रि में करीबन 10 बजे नव विवाहिता का शव उसके कमरे में लगे पंखे में दुपट्टा के फंदे से झूलता हुआ देखा गया। शुक्रवार को इस घटना की सूचना मायके पक्ष को दी गई।

लड़की के पिता महेंद्र प्रसाद ने बताया कि उसकी बेटी रिषिका की निर्मम हत्या कर दी गई है। इस हत्या के पीछे अनुज कुमार सिन्हा व उसके पिता अलख निरंजन प्रसाद, माता सरस्वती देवी, तथा अनुज कुमार के चारो भाई अविनाल कुमार सिन्हा, अनुप कुमार सिन्हा, आनंद कुमार सिन्हा, अनुराग कुमार सिन्हा का हाथ है।

हमलोगों ने उपहार स्वरूप पांच लाख रुपये के सामान दिये थे। बेटी की तबियत खराब होने के बावजूद लड़का ने शारीरिक शोषण व दहेज के रूप मे पैसों की डिमांड कर लड़की को प्रताड़ित किया।

सूचना मिलने पर नावाजयपुर थाना प्रभारी कमल किशोर पांडे दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे एवं शव को परिजनों के समक्ष फंदे से उतारा और पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मेदिनीनगर भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मायके वाले की तरफ से आवेदन प्राप्त हुआ है। आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। मामले में जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें.