ताज़ा-ख़बर

झारखंड की राजधानी रांची का प्लेटफार्म खतरे का घर

रिपोर्ट: Prem Prakash94 दिन पहलेझारखण्ड

रांची रेलवे प्लेटफार्म के प्रबंधक इस अव्यवस्था के बारे में सोचना चाहिए।

झारखंड की राजधानी रांची का प्लेटफार्म खतरे का घर

रांची : तस्वीर में जो दिख रहा है, झारखंड की राजधानी रांची का प्लेटफार्म नंबर 1ए है। इस तस्वीर पर गौर करें प्लेटफार्म पर पानी गिरा हुआ है। पानी गिरने के कारण है कि यह जल पॉइंट के बगल में शीतल पेयजल का एक्वागार्ड लगा है। इस एक्वागार्ड के आसपास ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है कि यात्री पानी लें तो पानी प्लेटफार्म पर ना गिरे।

रांची रेलवे प्लेटफार्म के प्रबंधक इस अव्यवस्था के बारे में सोचना चाहिए। क्योंकि इस गिरे हुए पानी के कारण एक बालक फिसल कर गिर पड़ा। उसे हुआ तो कुछ नहीं, लेकिन अगर एक यात्री नहीं बचता तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। उसे बच्चों के हैंडब्रेन में चोट लग सकती थी। रांची रेलवे प्लेटफार्म पर ऐसी व्यवस्था प्रबंधक के अदूरदर्शिता और लापरवाही को दर्शाता है।

इन्हें भी पढ़ें.