ताज़ा-ख़बर

ब्राउन शुगर खरीद बिक्री मामले में पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

रिपोर्ट: VBN News Desk4 घंटे पहलेअपराध

वरीय पदाधिकारी के आदेशानुसार बड़कागांव अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित आनंद के नेतृत्व में टीम गठित कर छापामारी की गई

ब्राउन शुगर खरीद बिक्री मामले में पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Ajay Kumar बड़कागांव - ब्राउन शुगर खरीद बिक्री मामले में बड़कागांव पुलिस ने गिरफ्तार कर दो लोगों को जेल भेज दिया।मामले को लेकर बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पुलिस अधीक्षक हजारीबाग को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बड़कागांव थाना अंतर्गत ग्राम बाबूपारा गोंदलपुरा जाने वाले सड़क किनारे बंद पड़े घर के चार दिवारी के अंदर कुछ लड़के नशीली पदार्थ ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री कर रहे हैं।

मिली सूचना को लेकर तत्वरित कार्रवाई करते हुए सनहा दर्ज कर वरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुए वरीय पदाधिकारी के आदेशानुसार बड़कागांव अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित आनंद के नेतृत्व में टीम गठित कर छापामारी की गई। उक्त स्थान पर जैसे ही पुलिस टीम पहुंची तो पुलिस टीम को देखकर दो लोग भागने लगे जिसे सशस्त्र बल के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार किए गए ग्राम बाबूपारा रविदास मुहल्ला निवासी आदित्य कुमार उम्र 24 वर्ष पिता मदन दास एवं बादम निवासी विपिन कुमार पांडे उम्र करीब 24 वर्ष पिता प्यारेलाल पांडे को बड़कागांव थाना कांड संख्या 115 / 26 - धारा 21( बी) 22 (बी) 27 (ए) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार लोगों के पास से निम्न सामान बरामद किया गया, जिसमें आदित्य के पास से 12 ग्राम एवं विपिन कुमार पांडे के पास से 4 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया इसके अलावा सिल्वर रंग का इलेक्ट्रॉनिक तुला एक , ब्लू रंग का स्मोक लाइटर एक बरामद किया गया।गिरफ्तारी दल में मुख्य रूप से अमित आनंद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बड़कागांव , थाना प्रभारी बड़कागांव दीपक कुमार सिंह , पुअनि राकेश खवास , पुअनी अभिषेक कुमार एवं बड़कागांव पुलिस सशस्त्र बल शामिल थे।

इन्हें भी पढ़ें.