ताज़ा-ख़बर

एसएसबी ने वंदे मातरम् गायन और वृक्षारोपण के माध्यम से राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया

रिपोर्ट: Santosh Kumar22 घंटे पहलेझारखण्ड

कार्यक्रम की शुरुआत ‘वंदे मातरम्’ के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और भावनात्मक महत्व पर प्रेरक व्याख्यान से हुई।

एसएसबी ने वंदे मातरम् गायन और वृक्षारोपण के माध्यम से राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया

लातेहार। स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के उपलक्ष्य में 32वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी)लातेहार द्वारा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम कमांडेंट राजेश सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत ‘वंदे मातरम्’ के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और भावनात्मक महत्व पर प्रेरक व्याख्यान से हुई।

उप निरीक्षक (सामान्य) सुरेन्द्र कुमार ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय गीत देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से अनुशासन, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राजबल्लभ शर्मा, सचिव विवेक कुमार गुप्ता, पूर्व आचार्य अक्षयवट सिंह, शिक्षकगण, एसएसबी के अधिकारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम के समापन पर एसएसबी और विद्यालय परिवार ने संयुक्त रूप से वृक्षारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण और हरित भारत के निर्माण का संकल्प लिया।

इन्हें भी पढ़ें.