ताज़ा-ख़बर

पारंपरिक सरना झंडा बदली कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न

रिपोर्ट: शनिरंजन 5 घंटे पहलेझारखण्ड

ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से पूजा अर्चना कर सरना परंपरा और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया।

पारंपरिक सरना झंडा बदली कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न

डुमरी : प्रखंड के बेलटोली पारंपरिक सरना झंडा बदली कार्यक्रम का श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजन गांव में धूमकुड़िया भवन परिसर में पारंपरिक सरना झंडा बदली कार्यक्रम का श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजन किया गया। कार्यक्रम पुजार सुखी भगत की अगुवाई में संपन्न हुई। इस धार्मिक-सामाजिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान पूरा धूमकुरिया भवन सरना धर्म से जुड़े गीत-भजन और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन से गुंजायमान रहा।

इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ बुजुर्ग अकलू भगत ने कहा कि आदिवासी समाज की असली पहचान उसकी सभ्यता, संस्कृति, पारंपरिक वेशभूषा, भाषा और रहन-सहन में निहित है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक और सामाजिक आयोजन समाज को एकजुट रखने की जरूरत है। साथ नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने का कार्य करते हैं।

ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से पूजा अर्चना कर सरना परंपरा और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में अंत में धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक संरक्षण का संदेश भी दिया गया। मौके पर जगरनाथ भगत, तुलिश भगत, ललित भगत, इतवारी देवी, शशिकला देवी, लौंगी देवी, मांगरीता देवी, प्रभा देवी, शोसन उरांव, कमला देवी, सुशीला देवी, कांति देवी सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

इन्हें भी पढ़ें.