ताज़ा-ख़बर

बैंक ऑफ़ इंडिया बादम शाखा की बड़ी पहल: मृतक मजदूर की पत्नी को मिला ₹2 लाख का प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का लाभ

रिपोर्ट: VBN News Desk8 घंटे पहलेझारखण्ड

मृतक महेंद्र महतो पेशे से एक मजदूर थे और अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे।

बैंक ऑफ़ इंडिया बादम शाखा की बड़ी पहल: मृतक मजदूर की पत्नी को मिला ₹2 लाख का प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का लाभ

Ajay Kumar बड़कागांव - बैंक ऑफ़ इंडिया, बादम शाखा द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) के अंतर्गत एक अत्यंत गरीब और असहाय परिवार को ₹2 लाख की क्लेम राशि का भुगतान किया गया।शाखा प्रबंधक ने अपने हाथों से ₹2 लाख का चेक लाभुक महिला अनीता देवी को सौंपा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महुगांईं कला पंचायत के ग्राम हाहे निवासी महेंद्र कुमार महतो (41 वर्ष) का करीब चार माह पूर्व आकस्मिक निधन हो गया था। मृतक महेंद्र महतो पेशे से एक मजदूर थे और अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। उनकी मृत्यु के बाद उनकी पत्नी अनीता देवी खुद को पूरी तरह असहाय और बेसहारा महसूस कर रही थीं। परिवार के सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया था। दरअसल

स्वर्गीय महेंद्र कुमार महतो ने बैंक ऑफ़ इंडिया की बादम शाखा में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत अपना बीमा कराया था। उनके निधन के बाद बैंक प्रबंधन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कागजी प्रक्रिया को पूरा कराया और ₹2,00,000 (दो लाख रुपये) की क्लेम राशि स्वीकृत कराई। अनीता देवी ने कहा "पति के जाने के बाद मैं खुद को बिल्कुल असहाय समझ रही थी। उनकी आगे की जिंदगी और बच्चों का भविष्य अंधकारमय लग रहा था, लेकिन बैंक के माध्यम से मिली इस ₹2 लाख की राशि से मुझे बहुत बड़ा आर्थिक सहारा मिला है। राशि प्राप्त करने के बाद अनीता देवी के चेहरे पर जहां एक ओर संतोष दिखा, वहीं उन्होंने बैंक प्रबंधन और सरकार की इस योजना के प्रति आभार व्यक्त किया। चेक सौंपने के दौरान बैंक प्रबंधक ने स्थानीय ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि सभी वर्ग के लोग, विशेषकर मजदूर और किसान, अपने बैंक खातों में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) को अवश्य चालू रखें। मात्र कुछ रुपयों के वार्षिक प्रीमियम पर मिलने वाला यह सुरक्षा कवच, किसी भी अनहोनी की स्थिति में पीछे छूटे परिवार को बहुत बड़ा संबल प्रदान करता है।

इन्हें भी पढ़ें.