ताज़ा-ख़बर

कार्यकर्ताओं ने शोक सभा कर दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि

रिपोर्ट: कार्तिक कुमार5 दिन पहलेझारखण्ड

उनके दिखाए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

कार्यकर्ताओं ने शोक सभा कर दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि

पाकुड़ । झामुमो कार्यकर्ताओं ने अमड़ापाड़ा प्रखंड के पहाड़पूर स्थित झामुमो पार्टी के अस्थायी कार्यालय में राज्य के जनक, झामुमो पार्टी के संस्थापक, पूर्व मुख्यमंत्री, राज्यसभा सांसद, हम सबके अभिभावक दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के चित्र पर रविवार को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए नमन किया और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। 2.jpg मौके पर प्रखंड अध्यक्ष श्यामलाल हांसदा ने बताया कि विगत 4 अगस्त को दिशोम गुरु शिबू सोरेन का निधन हो गया था, उनके निधन से हम सभी कार्यकर्ता काफी दुःखी है। उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी आदिवासियों, किसानों, मजदूरों, अल्पसंख्यकों, और वंचितों के अधिकारों के संघर्ष में बिताने का का काम किया।

वही प्रखंड सचिव जहीरुद्दीन मियां ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन का सादगीपूर्ण जीवन और जनसेवा की भावना आनेवाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने हमेशा गरीब गुरबों और वंचितों को अधिकार दिलाने का काम किया। आज हमें उनकी कमी खल रही है।

इस दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा 2 मिनट का मौन रखकर गुरुजी के संघर्षमय जीवन, आदिवासी अस्मिता और सामाजिक न्याय के लिए किए गए योगदान को याद किया गया। *मौके पर केंद्रीय समिति सदस्य निशा शबनम हांसदा, युवा मोर्चा जिला सचिव अमित भगत, महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सुष्मिता मुर्मू, प्रखंड उपाध्यक्ष धानो मरांडी, प्रखंड उपाध्यक्ष कालिदास मुर्मू, प्रखंड उपाध्यक्ष थोमस मुर्मू, प्रखंड उपाध्यक्ष ईमरान अंसारी, प्रखंड कोषाध्यक्ष संजीत भगत, प्रखंड कार्यालय सचिव दीपंकर भगत, जिला मिडीया प्रभारी आफताब आलम, जिला कार्यकारिणी सदस्य मंटू भगत, जिला कार्यकारिणी सदस्य नारायण भगत, जिला कार्यकारिणी सदस्य अली हुसैन अंसारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता नाजिर सोरेन, अबुल कलाम अंसारी, तनवीर अली, प्रेम रजक, बेंजामिन मरांडी, भीमसेंट हेम्बरम, अमड़ापाड़ा पंचायत अध्यक्ष चारलेश मरांडी, सचिव अखलाक अंसारी, बासमती पंचायत अध्यक्ष सुनील मुर्मू, सिंगारसी पंचायत अध्यक्ष सिकंदर किस्कू, जराकी पंचायत अध्यक्ष अशोक हेम्बरम, पांडव पंडित, दिलीप रजवार, एंजिला सोरेन सहित सभी पंचायतों से दर्जनों कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद थे।

इन्हें भी पढ़ें.