ताज़ा-ख़बर

अंजनिया इस्पात कंपनी में चोरी कांड का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट: MANISH 3 घंटे पहलेअपराध

कॉपर-पीतल सामान समेत वाहन बरामद, एसआईटी की कार्रवाई से मिली सफलता

अंजनिया इस्पात कंपनी में चोरी कांड का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार

गम्हरिया : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हारिया थाना क्षेत्र में अंजनेय इस्पात लिमिटेड कंपनी में हुई चोरी कांड का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए चोरी गए सामान एवं घटना में प्रयुक्त वाहन को बरामद किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वादी गौरव राज सिंह के आवेदन पर गम्हारिया थाना कांड संख्या-20/26 के तहत अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था। घटना 11-12 मार्च की मध्यरात्रि की है, जब कंपनी के स्टोर रूम का ताला तोड़कर तांबे का दो ट्यूयर एवं पीतल के चार ब्रास बुश चोरी कर लिए गए थे। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर बजरंग कुमार महतो, लखन महतो, विशाल लोहार, आकाश गोराई, गौतम कुमार एवं आसिफ अली को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सभी आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर लगभग 48 किलोग्राम तांबे के ट्यूयर और 66 किलोग्राम पीतल के ब्रास बुश बरामद किए गए। साथ ही चोरी में प्रयुक्त छोटा हाथी वाहन (जेएच05एएल-1211) को भी जब्त किया गया। छापामारी दल में थाना प्रभारी रामचंद्र रजक समेत कई पुलिस पदाधिकारी शामिल थे। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

इन्हें भी पढ़ें.