ताज़ा-ख़बर

सड़क हादसे में स्पेशल ब्रांच के कांस्टेबल की मौत

रिपोर्ट: VBN News Desk1 घंटे पहलेझारखण्ड

घटना के बाद पुलिस विभाग और परिजनों में शोक की लहर है।

सड़क हादसे में स्पेशल ब्रांच के कांस्टेबल की मौत

पलामू, । जिले में हुए एक सड़क हादसे में स्पेशल ब्रांच के कांस्टेबल शिव कुमार रवि (43) की मौत हो गई। वे वर्तमान में रेहला थाना क्षेत्र में तैनात थे। वे उंटारी थाना क्षेत्र के भदुमा गांव के निवासी थे। वे 2005 बैच के सिपाही थे। घटना के बाद पुलिस विभाग और परिजनों में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार, बीमोड़ के पास नेशनल हाइवे पर किसी गांव जाने के दौरान वे सड़क हादसे का शिकार हो गए। गंभीर हालत में परिजन और ग्रामीण उन्हें मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ले गए, जहां से बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया। रिम्स ले जाने के क्रम में सिर और पैर में गंभीर चोटों के कारण उनकी मौत हो गई।

मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज में मंगलवार काे शव का पोस्टमार्टम किया गया। पार्थिव शरीर पलामू पुलिस लाइन में लाया गया, जहां उन्हें अंतिम सलामी दी गयी और गांव भेज दिया गया।

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार शिव कुमार रवि सोमवार शाम काे पैदल रेहला की ओर जा रहे थे। इसी दौरान केतात गांव के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

शिव कुमार रवि सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीण और परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शिव कुमार रवि अपने परिवार के मुख्य सहारा थे। उनकी एक बेटी एवं एक बेटा है। पुलिस ने अज्ञात वाहन की पहचान और चालक की गिरफ्तारी के लिए आसपास के इलाकों में छानबीन तेज कर दी है।

इन्हें भी पढ़ें.