ताज़ा-ख़बर

चंचला सिंह ने वार्ड नंबर 15 से भरा पर्चा, लोगों से मांगा एक मौका

रिपोर्ट: VBN News Desk2 घंटे पहलेझारखण्ड

इस मौके पर श्रवण टिब्रीवाल, बबलू सिंह सहित दर्जनों मौजूद रहे।

चंचला सिंह ने वार्ड नंबर 15 से भरा पर्चा, लोगों से मांगा एक मौका

By Ajay Kumar पाकुड़। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 15 से चंचला सिंह ने सोमवार को निर्वाची पदाधिकारी सह सहायक निर्वाचन पदाधिकारी मनोहर मरांडी के समक्ष अपना पर्चा दाखिल किया। इस मौके पर श्रवण टिब्रीवाल, बबलू सिंह सहित दर्जनों मौजूद रहे।

पर्चा दाखिल करने के उपरांत चंचला सिंह ने कहा कि अगर वार्ड की प्यारी और भोली भाली जनता हमें जन सेवा करने का अवसर दे तो मैं वार्ड की क्षेत्र की नक्शा बदल दूंगी। खासकर वार्ड में नियमित रूप से सफाई व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था और विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम करूंगी। साथ ही जरूरतमंद लोगों को सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में अग्रसर रहूंगी।

उन्होंने कहा कि अगर वार्ड की जनता हम पर भरोसा कर एक बार हमें मौका देती है तो आने वाले समय में मैं वादा और वचन देती हूं कि अपने वादे पर खड़ा उतरूंगी और लोगों के बीच रहकर वार्ड की सफाई व्यवस्था और वार्ड की सौंदर्यीकरण के कार्य की दिशा में बढ़-चढ़कर भाग लूंगी।

इन्हें भी पढ़ें.