ताज़ा-ख़बर

झामुमो समर्थित मेयर प्रत्याशी पूनम सिंह के नामांकन रैली में उमड़े लोग, पूनम सिंह ने किया नामांकन दाखिल

रिपोर्ट: Shailendra Tiwary1 घंटे पहलेझारखण्ड

मेरे द्वारा छोड़ा गया विकास नहीं बढ़ा आगे, मेयर बनने पर मेदिनीनगर निगम को बनाऊंगी अव्वल : पूनम सिंह

झामुमो समर्थित मेयर प्रत्याशी पूनम सिंह के नामांकन रैली में उमड़े लोग, पूनम सिंह ने किया नामांकन दाखिल

मेदिनीनगर (पलामू) : झामुमो समर्थित मेयर प्रत्याशी पूनम सिंह मंगलवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। हजारों समर्थकों के साथ पूनम सिंह समाहरणालय पहुंचकर लोगों का अभिवादन किया व नामांकन दाखिल करने समाहरणालय के ब्लॉक ए पहुंची। नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में पूनम सिंह ने कहा कि उनके कार्यकाल में उनके द्वारा छोड़े गया विकास कार्य आगे नहीं बढ़े।

करोड़ों रुपए खर्च हो गया। लेकिन विकास कहीं नहीं दिख रहा है। नगर निगम की राशि भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है। चुनाव जीतने पर वह मेदिनीनगर निगम को राज्य में अव्वल करेंगी। इधर मेदिनीनगर नगर निगम चुनाव में आज एक ऐतिहासिक मोड़ उस समय देखने को मिला,जब पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष पूनम सिंह ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के हज़ारों समर्थकों के साथ मेयर प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र दाख़िल किया। नामांकन रैली में उमड़े जनसैलाब ने यह स्पष्ट संकेत दे दिया कि इस बार का मेयर चुनाव बेहद रोचक, निर्णायक व परंपरागत धारणाओं से हटकर होने वाला है।

हज़ारों समर्थकों के विशाल काफ़िले के साथ झामुमो समर्थित मेयर प्रत्याशी पूनम सिंह का नामांकन जुलूस सूर्य मंदिर प्रांगण से शुरु होकर, चेयर मेन रोड, हमीदगंज, साहित्य समाज चौक, हॉस्पिटल चौक, गीता भवन रोड, थाना रोड, बड़ी मस्जिद रोड, छह मुहान चौक, कचहरी रोड होते हुए उपायुक्त कार्यालय पहुंचा। काफ़िले में हजारों लोगों की मौजूदगी थी। पूरे मार्ग में पूनम सिंह जिंदाबाद के नारों से माहौल गूंजता रहा। गौरतलब है कि पूनम सिंह ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण करते ही राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर उन्हें निगम चुनाव में सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा था। आज के विशाल जनसमूह ने यह और भी साफ कर दिया।

पलामू जिले के राजनीतिक ध्रुवीकरण के चाणक्य कहे जाने वाले झामुमो पलामू जिला अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद सिन्हा का शहरी क्षेत्रों में जमीनी पकड़ पूनम सिंह के लिए तुरुप का इक्का सिद्ध होते हुए दिखाई दे रहा है। नामांकन रैली में युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों व विभिन्न वर्गों की सक्रिय भागीदारी ने दिखाया कि पूनम सिंह को एक ईमानदार, कर्मठ और ज़मीनी जनप्रतिनिधि के रूप में आज भी देखा जाता है। ग्राउंड लेवल पर मिल रही रिपोर्ट के अनुसार पूनम सिंह को लेकर शहर में चर्चाएं तेज हो गई है और वे इस चुनाव में एक मज़बूत सरप्राइज़ फैक्टर बनकर उभरी हैं।

इन्हें भी पढ़ें.