ताज़ा-ख़बर

सूर्य मंदिर में माथा टेकने के बाद हजारों समर्थकों के साथ अभिषेक सिंह ने किया नामांकन दाखिल

रिपोर्ट: Shailendra Tiwary1 घंटे पहलेझारखण्ड

12 वार्ड को बनाएंगे स्वच्छ, सुंदर व भ्रष्टाचारमुक्त : अभिषेक सिंह

सूर्य मंदिर में माथा टेकने के बाद हजारों समर्थकों के साथ अभिषेक सिंह ने किया नामांकन दाखिल

मेदिनीनगर (पलामू) : मेदिनीनगर नगर निगम के वार्ड संख्या 12 के प्रत्याशी अभिषेक सिंह ने मंगलवार को वार्ड पार्षद पद के लिए सदर प्रखंड मेदिनीनगर में नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन में दौरान वार्ड के हजारों की संख्या में नागरिकों के साथ झामुमो के कई नेता- कार्यकर्ता शामिल हुए।नामांकन दाखिल करने से पूर्व हमीदगंज स्थित सूर्यमंदिर के समीप मैदान में आयोजित एक कार्यक्रम में समर्थकों ने अभिषेक सिंह के नाम की औपचारिक घोषणा वार्ड पार्षद पद के भावी प्रत्याशी के रूप में की।

इधर नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए प्रत्याशी अभिषेक सिंह ने कहा कि वे वार्ड को स्वच्छ, सुंदर व भ्रष्टाचारमुक्त बनाएंगे। वार्ड की मूलभूत सुविधाओं को अमली जामा पहनाया जाएगा। एक सवाल के जवाब में अभिषेक सिंह ने कहा कि चुनाव जीतने पर प्राथमिकता एक नहीं बल्कि सभी समस्याओं को प्राथमिकता सूची में रखेंगे।

हर एक बिंदु पर जोरदार ढंग से काम करेंगे। चाहे वह स्ट्रीट लाइट की समस्या हो या फिर पेयजल, जर्जर सड़क व नालियों की। वे सभी समस्याओं का समयबद्ध तरीके से निजात दिलाएंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जनता से उन्हें बड़ा ही आशीर्वाद व समर्थन मिल रहा है ।

आशीर्वाद व समर्थन की बदौलत ही वे चुनाव मैदान में खड़े हैं। उन्होंने कहा कि वे नहीं बल्कि वार्ड की जनता चुनाव लड़ रही है। ऐसे में उनका जीतना स्वाभाविक है। नामांकन कार्यक्रम में संजय सहाय, माया सिंह, सन्नी शुक्ला सहित बड़ी संख्या में गणमान्य वह समर्थक मौजूद थे। ‌

इन्हें भी पढ़ें.