ताज़ा-ख़बर

लातेहार पतकी में नाबालिग किशोर की हत्या का खुलासा

रिपोर्ट: Santosh Kumar1 दिन पहलेझारखण्ड

प्रेम प्रसंग के विवाद में तीन आरोपी गिरफ्तार

लातेहार पतकी में नाबालिग किशोर की हत्या का खुलासा

लातेहार। लातेहार पतकी पुलिस पिकेट के समीप नाबालिग किशोर के अपहरण एवं मारपीट के बाद हुई मौत के मामले का पुलिस ने 12 घंटे के भीतर उद्भेदन करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता ने लातेहार थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी।एसडीपीओ ने बताया कि 27 सितंबर को परसही निवासी श्याम किशोर पासवान के नाबालिग पुत्र के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। बेहतर इलाज के लिए रिम्स जाने के कारण में उसकी मृत्यु हो गई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में छापामारी दल गठित किया गया। तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अरबाज आलम का मृतक की बहन के साथ प्रेम प्रसंग था, जिसका मृतक विरोध करता था। पुलिस का कहना है कि इसी विवाद के कारण आरोपियों ने घात लगाकर किशोर का अपहरण किया और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद मुख्य सड़क से गुजर रहे हाइवा के नीचे धक्का देने की बात पुलिस ने बताई है।गिरफ्तार आरोपियों में अरबाज आलम (21), समीर अंसारी (19) और कमलेश कुमार सिंह (19) शामिल हैं। पुलिस ने तीन मोबाइल फोन और घटनास्थल से मृतक का ब्लड सैंपल जब्त किया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में थाना प्रभारी अशोक कुमार पासवान एस आई संतोष कुमार,एस आई राजा दिलावर, एस आई रविंद्र महली, एस आई कामता समेत पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

इन्हें भी पढ़ें.