ताज़ा-ख़बर

हथियार के साथ तीन PLFI उग्रवादी गिरफ्तार, क्रेशर व ईंट भट्ठा गोलीकांड में थे शामिल

रिपोर्ट: VBN News Desk211 दिन पहलेझारखण्ड

हड़गड़वा के जंगल में छापामारी कर प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन PLFI के तीन सक्रिय उग्रवादियों को गिरफ्तार किया।

हथियार के साथ तीन PLFI उग्रवादी गिरफ्तार, क्रेशर व ईंट भट्ठा गोलीकांड में थे शामिल

लातेहार।लातेहार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक सभागार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविन्द कुमार ने जानकारी दी कि पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर चंदवा थाना क्षेत्र के पुलिस की टीम ने ग्राम हड़गड़वा के जंगल में छापामारी कर प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन PLFI के तीन सक्रिय उग्रवादियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार उग्रवादियों में संतोष उरॉव उर्फ सुर्या कुजूर उर्फ तुफान जी (24 वर्ष), बालक राम उर्फ दिलीप राम उर्फ कबीर जी (25 वर्ष) एवं आशीष उरॉव (23 वर्ष) शामिल हैं। इनके पास से 02 पिस्तौल, चार 7.65 एमएम की जिंदा गोली, तीन 315 एमएम की जिंदा गोली तथा सात मोबाइल बरामद किए गए।तीनों उग्रवादी चंदवा थाना क्षेत्र में क्रेशर मशीन एवं ईंट भट्ठा संचालकों से रंगदारी वसूली के लिए गोलीबारी जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।

दिनांक 04/04/2025 को क्रेशर मशीन पर गोली चलाने एवं फिरोज अहमद के ईंट भट्ठा पर मुंशी को गोली मारने की घटना में इनकी संलिप्तता रही है।इस कार्रवाई से क्षेत्र में PLFI की आपराधिक गतिविधियों पर करारा प्रहार हुआ है।

इन्हें भी पढ़ें.