ताज़ा-ख़बर

कुकड़ू ब्लॉक मोड़ पर तिरुलडीह पुलिस की सघन वाहन जांच, संदिग्ध वाहनों की हुई तलाशी

रिपोर्ट: MANISH 14 घंटे पहलेझारखण्ड

अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को लेकर चला अभियान, यातायात नियमों के पालन की दी गई सलाह

कुकड़ू ब्लॉक मोड़ पर तिरुलडीह पुलिस की सघन वाहन जांच, संदिग्ध वाहनों की हुई तलाशी

कुकड़ू : सरायकेला-खरसावां जिले के कुकड़ू ब्लॉक मोड़ पर सोमवार को तिरुलडीह थाना पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों को रोककर उनके कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, सीट बेल्ट तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। साथ ही संदिग्ध वाहनों और चालकों की तलाशी भी ली गई। पुलिस ने वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, शराब पीकर वाहन नहीं चलाने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। थाना प्रभारी कौशल कुमार ने बताया कि अपराध नियंत्रण, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की एंटी क्राइम चेकिंग आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगी।

इन्हें भी पढ़ें.