डी ए वी विद्यालय में इसरो के प्रमुख डॉ कस्तूरीरंगन को दी गई श्रद्धांजलि
प्राचार्य डॉ चक्रवर्ती ने बच्चों को संबोधित करते हुए बताया कि डॉ कस्तूरीरंगन ने 1994 से 2003 तक इसरो का नेतृत्व किया

पाकुड़, शनिवार स्थानीय विद्यालय डी ए वी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में शनिवार को विद्यालय के सह पाठ्यक्रम क्रिया कलाप के तहत एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन कर इसरो एवं अंतरिक्ष आयोग के अध्यक्ष डॉ कृष्णस्वामी कस्तूरीरंगन को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति में मुख्य भूमिका निभाने वाले डॉ के कस्तूरीरंगन के तस्वीर विद्यालय प्राचार्य डॉ विश्वदीप चक्रवर्ती एवं वरिष्ठ शिक्षक श्री संजीव कुमार मिश्रा ने माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया।
इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों द्वारा उनके जीवनी एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया। प्राचार्य डॉ चक्रवर्ती ने बच्चों को संबोधित करते हुए बताया कि डॉ कस्तूरीरंगन ने 1994 से 2003 तक इसरो का नेतृत्व किया एवं अपने मृत्यु काल तक राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय और एन आईं आई टी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति थे।
वे जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के पूर्व कुलाधिपति रहे और कर्नाटक ज्ञान आयोग के अध्यक्ष पद पर भी सुशोभित रहे। भारत सरकार द्वारा उनके विशिष्ट उपलब्धि हेतु उन्हें पद्म श्री, पद्म भूषण एवं पद्म विभूषण सम्मान से सम्मानित किया गया था। डॉ के कस्तूरीरंगन के जीवन की प्रमुख उपलब्धियों को विद्यालय में पी पी टी के माध्यम से बच्चों को दिखाया गया। विद्यालय परिवार ने डॉ कस्तूरीरंगन के उच्च आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लि