विश्वकर्मा सोलर लाइट के प्रोपराइटर की माता उमा देवी का निधन, परिवार में शोक की लहर
चंद्रभूषण शर्मा ने जताया दुख, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

गम्हरिया : विश्वकर्मा कॉम्प्लेक्स, स्टेशन रोड गम्हरिया निवासी राजेंद्र मिस्त्री की धर्मपत्नी श्रीमती उमा देवी का 13 अक्टूबर 2026 को स्वर्गवास हो गया। उनके निधन से परिवार और शुभचिंतकों में शोक का माहौल है। दिवंगत उमा देवी अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके निधन पर पुत्र चंद्रभूषण शर्मा, रवि भूषण, पुत्रवधू ममता शर्मा सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। शोक संदेश में भगवान से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की गई है। पुत्र चंद्रभूषण शर्मा ने अपनी माता के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि मां का स्नेह और आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी पूंजी होता है। उनका जाना परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत माता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए सभी शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया। परिवार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार उमा देवी की अंतिम यात्रा 14 अक्टूबर 2026 को विश्वकर्मा कॉम्प्लेक्स, स्टेशन रोड, गम्हरिया से पार्वती घाट के लिए निकलेगी।