ताज़ा-ख़बर

स्वतंत्रता दिवस से पहले चंदवा में वाहन जांच अभियान, 35 वाहनों से ₹63,500 का ई-चालान

रिपोर्ट: VBN News Desk45 मिनट पहलेझारखण्ड

हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा व दस्तावेजों की हुई जांच; यातायात नियमों के पालन को लेकर वाहन चालकों को किया गया जागरूक

स्वतंत्रता दिवस से पहले चंदवा में वाहन जांच अभियान, 35 वाहनों से ₹63,500 का ई-चालान

लातेहार। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर उपायुक्त संदीप कुमार के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल के नेतृत्व में बुधवार को चंदवा थाना क्षेत्र में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के साथ वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना था।

जांच के दौरान मुख्य रूप से दोपहिया वाहनों की सघन जांच की गई। हेलमेट नहीं पहनने, आवश्यक दस्तावेज नहीं रखने, ड्राइविंग लाइसेंस व बीमा से संबंधित नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान कुल 35 वाहनों से ₹63,500 का ई-चालान किया गया।

जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल ने वाहन चालकों से अपील की कि वे दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें, निर्धारित गति सीमा का पालन करें और वाहन के सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाई जा सकती है।

अभियान के दौरान वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ इस तरह के जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

इन्हें भी पढ़ें.