ताज़ा-ख़बर

अदाणी फाउंडेशन की सोलर हाई मास्ट लाइट से जगमगाए गांव, अंधेरे से मिली मुक्ति

रिपोर्ट: VBN News Desk12 घंटे पहलेझारखण्ड

गोंदुलपुरा खनन परियोजना के तहत होरम, मरदुसोटी, पुंदौल और चंदौल गांवों में आई रौशनी

अदाणी फाउंडेशन की सोलर हाई मास्ट लाइट से जगमगाए गांव, अंधेरे से मिली मुक्ति

रिपोर्ट : अजय कुमार

बड़कागांव, हजारीबाग : गांवों में अंधेरे से होने वाली परेशानियों को दूर करने और ग्रामीणों को बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में अदाणी फाउंडेशन ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। गोंदलपुरा खनन परियोजना के अंतर्गत कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के तहत बड़कागांव प्रखंड के होरम, मरदुसोटी, पुंदौल और चंदौल गांवों के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर सोलर हाई मास्ट लाइट स्थापित की गई हैं।

इन हाई मास्ट लाइटों के चालू होने से पहले जहां शाम ढलते ही गांवों की सड़कें, चौक-चौराहे और सार्वजनिक स्थल अंधेरे में डूब जाते थे, वहीं अब रात के समय भी पूरे क्षेत्र में पर्याप्त रोशनी उपलब्ध हो रही है। इससे ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के लिए आवागमन अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक हो गया है।

ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि पहले रात के समय आवागमन में काफी कठिनाई होती थी, लेकिन अब सार्वजनिक स्थानों पर रोशनी रहने से सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है और सामाजिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिला है। मंदिर परिसर, चौक-चौराहों और मुख्य मार्गों पर लगी सोलर हाई मास्ट लाईट ग्रामीणों के लिए उपयोगी साबित हो रही हैं।

सौर ऊर्जा आधारित यह व्यवस्था पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है। इससे ऊर्जा की बचत के साथ-साथ स्वच्छ एवं टिकाऊ ऊर्जा को बढ़ावा मिल रहा है। यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में सतत् विकास और बेहतर आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में भी अहम योगदान दे रही है।

ग्रामीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है अदाणी फाउंडेशन

अदाणी फाउंडेशन गोंदलपुरा खनन परियोजना के तहत बड़कागांव प्रखंड में कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के अंतर्गत शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण, आजीविका संवर्धन, पेयजल, आधारभूत संरचना विकास, खेल एवं युवा विकास तथा पर्यावरण संरक्षण जैसे विभिन्न क्षेत्रों में लगातार कार्य कर रहा है। फाउंडेशन का उद्देश्य स्थानीय समुदायों के जीवन स्तर में सुधार लाते हुए उन्हें आत्मनिर्भर, सुरक्षित और सतत विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है।

इन्हें भी पढ़ें.