विनीता उरांव का उत्कृष्ट प्रदर्शन युवाओं के लिए बनेगा प्रेरणा स्रोत : पुलिस अधीक्षक
आईआरबी- 10 की विनीता उरांव ने खेलकूद में लहराया परचम, पुलिस अधीक्षक ने दी बधाई प्रमाण पत्र

मेदिनीनगर (पलामू) : आईआरबी-10वीं वाहिनी मुख्यालय जीएलए कॉलेज परिसर से क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महिला आरक्षी विनीता उरांव ने सभी का दिल जीत लिया। पलामू पुलिस अधीक्षक सह आईआरबी-10 समादेष्टा रिष्मा रमेशन ने उन्हें प्रोत्साहन किया साथ ही बधाई प्रमाण पत्र प्रदान किया। मौके पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि विनीता के शानदार प्रदर्शन से पूरा आईआरबी-10 परिवार गर्विंत है।
उन्होंने आशा जताई कि वह इसी जोश के साथ आगे बढ़ेगी व राष्ट्रीय स्तर पर भी नाम रोशन करेंगी। यह उपलब्धि महिलाओं की खेल क्षमता में बढ़ती भागीदारी को दर्शाती है। कहा कि पलामू पुलिस द्वारा पुलिसकर्मियों को खेलों में प्रोत्साहित करने का यह प्रयास संगठन की मजबूती का प्रतीक है। विनीता उरांव का प्रदर्शन युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगा।