ताज़ा-ख़बर

मेदिनीनगर व्यापार मंडल के सचिव विनोद अग्रवाल ने उपायुक्त से ठंड के मद्देनजर स्कूल बंद कराने की मांग की

रिपोर्ट: Shailendra Tiwary19 घंटे पहलेझारखण्ड

उन्होंने जिला प्रशासन से कहा है कि येलो अलर्ट को देखते हुए विद्यालयों को तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए।

मेदिनीनगर व्यापार मंडल के सचिव विनोद अग्रवाल ने उपायुक्त से ठंड के मद्देनजर स्कूल बंद कराने की मांग की

मेदिनीनगर (पलामू) : मेदिनी नगर व्यापार मंडल के पलामू जिला सचिव विनोद अग्रवाल ने जिला प्रशासन से शीतलहरी व ठंड के प्रकोप को देखते हुए पुणे स्कूल बंद करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पलामू जिले में लगातार बढ़ती ठंड व घने कोहरे के मद्देनज़र मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

तापमान में तेजी से आई गिरावट व सुबह-शाम की शीतलहर से आमजन खासे परेशान हैं। इस बीच झारखंड सरकार ने 6 जनवरी से 8 जनवरी तक स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया था वह स्वागत योग्य कदम था। लेकिन 9 जनवरी से स्कूल खुल जाएगा तो बच्चों की स्थिति खराब हो जाएगी। ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ते जा रहा है न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक घटकर आ गया है। साथ ही शीतलहरी भी चरम पर है।

बावजूद जिले के विद्यालय नियमित खोल दिए जाने से छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा उत्पन्न होना तय है । उन्होंने जिला प्रशासन से कहा है कि येलो अलर्ट को देखते हुए विद्यालयों को तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए। इससे बच्चों को ठंड व बीमारियों से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग ने पहले से अलर्ट घोषित कर चुका है तो स्कूलों को खुला रखने का निर्णय गलत होगा। विनोद अग्रवाल ने उपायुक्त से अपील करते हुए कहा कि जिले की वर्तमान मौसम स्थिति पर संज्ञान लेते हुए ठंड कम होने तक अवकाश घोषित किया जाए।

इन्हें भी पढ़ें.