ताज़ा-ख़बर

महिला दिवस पर वार्ड 17 की पार्षद नीतू शर्मा को कई मंचों पर सम्मान, डिप्टी मेयर पद के लिए मजबूत पार्षद की चर्चा तेज

रिपोर्ट: MANISH 15 घंटे पहलेझारखण्ड

आदित्यपुर-गम्हरिया क्षेत्र में बढ़ी लोकप्रियता, सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने किया सम्मानित

महिला दिवस पर वार्ड 17 की पार्षद नीतू शर्मा को कई मंचों पर सम्मान, डिप्टी मेयर पद के लिए मजबूत पार्षद की चर्चा तेज

आदित्यपुर : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आदित्यपुर-गम्हरिया क्षेत्र में कई सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए गए जिनमें आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 17 की पार्षद नीतू शर्मा को विभिन्न मंचों पर सम्मानित किया गया। लगातार मिल रहे सम्मान और जनसमर्थन को लेकर क्षेत्र में यह चर्चा भी तेज हो गई है कि नीतू शर्मा डिप्टी मेयर पद के लिए एक मजबूत और योग्य उम्मीदवार साबित हो सकती हैं। तेजश्विनी संगठन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता नीतू शर्मा ने की, जहां महिला चिकित्सक डॉ. वीणा सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। इस दौरान केक काटकर और फूलों का गुलदस्ता व उपहार देकर महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिल्पा कुमारी, मीनाक्षी त्यागी, बबली त्यागी, दूजा कुमारी, रेखा सिंह, शिल्पी कुमारी, बबिता देवी, प्रतिमा देवी, सुमन श्रीवास्तव, पूनम अग्रवाल, चित्रलेखा सेतुआ, गुड़िया सिंह, अंजुसा कुमारी, कंचन कुमारी, पिंकी कुमारी, अर्चना कुमारी, मंजू तिवारी, मनीषा शर्मा, रेखा देवी, नूतन कुमारी, कनकलता उपाध्याय, निशा सिंह, अनीता कुमारी, संध्या सिंह, पुष्पा ठाकुर, रीना कुमारी और कमलावती देवी समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। वहीं जयप्रकाश उद्यान के समीप गणेश लक्ष्य अपार्टमेंट परिसर में भी नव निर्वाचित पार्षद नीतू शर्मा के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कृष्णा पांडे ने माला पहनाकर, निधि ने गुलदस्ता देकर और श्रद्धा ने शॉल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन पिंकी ने किया जबकि आशुतोष सिंहा और अमित राय ने स्वागत भाषण देते हुए क्षेत्र के विकास को लेकर उनसे उम्मीद जताई। अपने संबोधन में नीतू शर्मा ने क्षेत्र में पेयजल समस्या के समाधान, साफ-सफाई व्यवस्था को मजबूत करने, सड़कों के किनारे पेवर्स ब्लॉक लगाने, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और पौधारोपण कराने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के अंत में कल्पना ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। इसके अलावा आदित्यपुर में वॉरियर्स ऑफ कोल्हान और सांस्कृतिक संस्था परिमल के संयुक्त कार्यक्रम में भी नारी शक्ति सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें नीतू शर्मा सहित अन्य महिला पार्षदों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रपति से सम्मानित शिक्षिका संध्या रानी प्रधान मुख्य अतिथि रहीं। लगातार मिल रहे जनसमर्थन और सक्रियता को देखते हुए स्थानीय राजनीतिक हलकों में यह चर्चा तेज है कि नीतू शर्मा डिप्टी मेयर पद के लिए एक मजबूत विकल्प बन सकती हैं जिस पर भाजपा, झामुमो सहित विभिन्न दलों के नेताओं का भी ध्यान गया है।

इन्हें भी पढ़ें.