ताज़ा-ख़बर

वार्ड 8 की प्रत्याशी मधु ओझा ने किया मेदिनीनगर सदर प्रखंड में नामांकन दाखिल

रिपोर्ट: Shailendra Tiwary8 दिन पहलेझारखण्ड

वार्ड 10 के रिजर्वेशन ओबीसी होने के कारण वार्ड संख्या 8 की जनता ने उन्हें वार्ड 8 से लड़ने का प्रस्ताव दिया।

वार्ड 8 की प्रत्याशी मधु ओझा ने किया मेदिनीनगर सदर प्रखंड में नामांकन दाखिल

मेदिनीनगर (पलामू) : मेदिनीनगर नगर निगम को वार्ड 10 के जैसा वार्ड नंबर आठ क्षेत्र को विकसित करूंगी। उक्त बातें मेदिनीनगर नगर निगम के वार्ड संख्या 8 की प्रत्याशी मधु ओझा ने कही। उन्होंने कहा कि वार्ड 8 से चुनाव जीतने के बाद वे डिप्टी मेयर के लिए फाइट करेंगी। एक सवाल के जवाब में मधु ओझा ने कहा कि वे पहले 10 नंबर वार्ड की पार्षद रही हैं।

वार्ड 10 की जनता के विश्वास पर पूरी तरह से खरी उतरी हैं। यही कारण है कि वार्ड 10 के रिजर्वेशन ओबीसी होने के कारण वार्ड संख्या 8 की जनता ने उन्हें वार्ड 8 से लड़ने का प्रस्ताव दिया। नागरिकों के आग्रह व प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए उन्होंने वार्ड संख्या 8 से अपना नामांकन कर दिया है।उन्होंने कहा कि वार्ड संख्या 10 में निजी राशि से टैंकर के माध्यम से गर्मी के दिनों में घर-घर पानी की आपूर्ति कराई है। कहा कि वह अपने क्षेत्र में बड़ा पानी टंकी का निर्माण कराया है। वार्ड 10 का सौंदरीकरण की बात हो या फिर 125 गरीबों को आवास दिलाने का मामला हो, वगैर किसी भ्रष्टाचार के हर प्रकार के कार्य कराया है। गरीब, निर्धन, विधवा के हर काम के लिए सदा खड़ी रही हैं व योजनाओं से लाभान्वित भी कराया है। यही कारण है की वार्ड नंबर 8 की जनता का उन्हें भरपूर प्यार व आशीर्वाद मिल रहा है। कहा कि चुनाव जीतने पर वार्ड संख्या 8 सहित डिप्टी मेयर बनने के बाद पूरे मेदिनीनगर नगर निगम को सजाने व संवारने का काम करेंगे।

इन्हें भी पढ़ें.