ताज़ा-ख़बर

वार्ड संख्या 28 में हर घर पानी का दिलाएंगे कनेक्शन व ढके नाली का कराएंगे निर्माण : गुलाम गौस शेरू

रिपोर्ट: Shailendra Tiwary8 दिन पहलेझारखण्ड

गुलाम गौस ने वार्ड संख्या 28 से किया नामांकन पत्र दाखिल

वार्ड संख्या 28 में हर घर पानी का दिलाएंगे कनेक्शन व ढके नाली का कराएंगे निर्माण : गुलाम गौस शेरू

मेदिनीनगर (पलामू) : मेदिनीनगर निगम के वार्ड संख्या 28 में चुनाव जीतने के बाद हर घर स्वच्छ पेयजल दिलाने का काम करेंगे। साथ ही पाटिया से ढके नाली का निर्माण कराएंगे। ताकि किसी को दुर्गंध का सामना नहीं करना पड़े। उक्त बातें वार्ड संख्या 28 के समाजसेवी गुलाम गौस उर्फ शेरू शाह ने कही।

वे सदर प्रखंड कार्यालय में वार्ड संख्या 28 से नामांकन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बरसों बरस से वार्ड पार्षदों को जीतने का काम किया। लेकिन किसी ने वार्ड संख्या 28 की सुध नहीं ली। केवल व केवल अपना विकास करते रह गए। उन्होंने कहा कि वार्ड संख्या 28 के लोगों ने उनसे आग्रह किया कि चुनाव मैदान वे उतरें। नागरिकों के आग्रह व आदेश पर वे चुनाव मैदान में आ गए हैं। उन्होंने कहा कि अब वे नहीं बल्कि क्षेत्र के नागरिक चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह स्वयं की कोशिश से वार्ड संख्या 28 में कई विकास कार्य कराया है।

उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद लालकोठा के पास से पानी का कनेक्शन लेकर पूरे वार्ड में पाइप को दौड़कर हर घर नल से जल दिलाने का काम करेंगे। कहा कि जर्जर हो चुके सड़क का निर्माण कराएंगे। वार्ड संख्या 28 को सुंदर व स्वच्छ बनाने का काम करेंगे। साथ ही साथ स्ट्रीट लाइट के माध्यम से पूरे वार्ड में प्रकाश की व्यवस्था कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि वार्ड क्षेत्र के नागरिकों का उन्हें बेहद प्यार व समर्थन मिल रहा है।

इन्हें भी पढ़ें.