ताज़ा-ख़बर

जंगली हाथियों ने तीन लोगों का घर किया क्षतिग्रस्त, वन विभाग ने पहुंचाई राहत सामग्री

रिपोर्ट: Shailendra Tiwary9 घंटे पहलेझारखण्ड

घर की मरमती के लिए उपलब्ध कराए गए ईंट व सीमेंट

जंगली हाथियों ने तीन लोगों का घर किया क्षतिग्रस्त, वन विभाग ने पहुंचाई राहत सामग्री

मेदिनीनगर (पलामू) : बेतला वन प्रक्षेत्र के कुचिला गांव के बरवागढ़ा टोला में जंगली हाथियों ने 15 फरवरी की रात्रि में तीन घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। घरों को क्षतिग्रस्त कर दिए जाने से घर परिवार बेघर हो गए। इसकी सूचना घर वालों ने वन विभाग के पदाधिकारी को दिया। इसकी जानकारी मिलते हैं। पलामू टाइगर प्रोजेक्ट के उप निदेशक प्रजेश जेना ने त्वरित एक्शन लिया। उन्होंने मकान के मालिक शम्मू सिंह, शीला देवी व सोनवा देवी के घर मरम्मती के लिए ईट बालू सहित खाद्य सामग्री को भिजवाने का निर्देश दिया।

समाचार के अनुसार बेतला जंगल के तितही पीएफ के नजदीक एक टस्कर हाथी पीएफ जंगल से सटे गेहूं के खेत में लगे फसल को खा रहा था। इसी बीच गांव वाले एकत्रित हो गए। सभी ने मिलकर हाथियों को भागना चाहा। इसी क्रम में गुस्साए हाथियों ने भगाने के क्रम में जंगल के नजदीक बने घरों को तोड़ दिया।

ग्रामीणों ने घटना की जानकारी वन पदाधिकारियों को दी। बेतला की क्यूआरटी टीम के संचालक प्रभारी वनपाल संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में घटना का जांच की गई। पीड़ित के घर के मुआयना किया गया । साथ ही अधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देश के तहत अविलंब घर की मरम्मती के लिए ईट व सीमेंट उपलब्ध करा दिया। इसके अलावा प्रभावित परिवारों को खाधान्न किट भी उपलब्ध कराए गए। वन विभाग के अधिकारियों ने सरकारी प्रावधानों के अनुसार मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़ें.