ताज़ा-ख़बर

पिपलजोड़ी में मजदूर दिवस पर श्रमिकों का सम्मान, मिठाई व कार्य सामग्री का वितरण

रिपोर्ट: VBN News Desk8 घंटे पहलेझारखण्ड

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य श्रमिकों के योगदान को सम्मान देना और उनके प्रति आभार व्यक्त करना था।

पिपलजोड़ी में मजदूर दिवस पर श्रमिकों का सम्मान, मिठाई व कार्य सामग्री का वितरण

Ajay Kumar पाकुड़: शुक्रवार को सदर प्रखंड के पिपलजोड़ी में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर भाजपा नेता सह पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बाबूधान मुर्मू द्वारा एक सराहनीय पहल की गई। इस मौके पर स्थानीय लोगों के सहयोग से मजदूरों के बीच मिठाई एवं दैनिक उपयोग की कार्य सामग्री का वितरण किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य श्रमिकों के योगदान को सम्मान देना और उनके प्रति आभार व्यक्त करना था। आयोजन के दौरान मजदूरों को मिठाई के साथ-साथ उनके कार्य में उपयोगी सामग्री भी प्रदान की गई, जिससे उन्हें राहत और प्रोत्साहन मिला।

इस अवसर पर आयोजकों ने कहा कि मजदूर समाज की रीढ़ होते हैं और उनके बिना विकास की कल्पना अधूरी है। वहीं, मजदूरों ने इस पहल के लिए आभार जताते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन उन्हें सम्मान और नई ऊर्जा प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम का माहौल सौहार्दपूर्ण रहा और सभी ने मिलकर मजदूर दिवस की भावना को जीवंत किया। मौके पर दर्जनों मजदूर उपस्थित थे।

इन्हें भी पढ़ें.