ताज़ा-ख़बर

यादव समाज ने दिखाई प्रशासनिक समझदारी, आचार संहिता का सम्मान करते हुए पिकनिक किया स्थगित

रिपोर्ट: MANISH 6 घंटे पहलेझारखण्ड

आदर्श आचार संहिता की वजह से यादव समाज का कोल्हान स्तरीय पिकनिक स्थगित, चुनाव बाद होगी नई तिथि की घोषणा

यादव समाज ने दिखाई प्रशासनिक समझदारी, आचार संहिता का सम्मान करते हुए पिकनिक किया स्थगित

आदित्यपुर : नगर निगम चुनाव के मद्देनज़र लागू आदर्श आचार संहिता के बीच यादव समन्वय समिति, कोल्हान की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को गायत्री शिक्षा निकेतन के सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष राजकिशोर यादव ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 08 फरवरी 2026 को प्रस्तावित पारिवारिक मिलन समारोह सह वनभोज कार्यक्रम को लेकर उत्पन्न प्रशासनिक परिस्थितियों पर विचार-विमर्श करना था। बैठक में अध्यक्ष राजकिशोर यादव ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों से हुए पत्राचार एवं चर्चा की जानकारी साझा की। इसके बाद समिति के संस्थापक सदस्य एस.एन. यादव, वरिष्ठ सदस्य जनार्दन कुमार, विमलेंदु राय, उपाध्यक्ष कमलेश यादव तथा कोषाध्यक्ष राजेश कुमार ने अपने-अपने सुझाव रखे। बैठक में महासचिव श्रीराम यादव की भूमिका विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। उन्होंने संगठनात्मक अनुशासन, प्रशासनिक नियमों के सम्मान और सामाजिक सौहार्द को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। श्रीराम यादव ने कहा कि समिति का उद्देश्य समाज को एकजुट करना है और किसी भी प्रकार की असुविधा या विवाद से बचते हुए निर्णय लेना आवश्यक है। सभी पहलुओं पर गंभीर चर्चा के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि 08 फरवरी 2026 को प्रस्तावित पारिवारिक मिलन सह वनभोज कार्यक्रम को फिलहाल स्थगित किया जाए तथा नगर निगम चुनाव संपन्न होने के बाद नई तिथि निर्धारित कर आयोजन किया जाए। बैठक में सकलदेव यादव, बैजू यादव, बिरेंद्र यादव सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक का समापन संगठन की एकता और भविष्य की रणनीति के संकल्प के साथ किया गया।

इन्हें भी पढ़ें.