यशोदा की मेहनत लाई रंग , नेट परीक्षा में लाई 68 वां रैंक, लहराया परचम, प्रोफेसर बनना चाहती हूँ : यशोदा
सांसद मनीष जायसवाल एवं विधायक रोशन लाल चौधरी ने दी बधाई।

By Ajay Kumar बड़कागांव : हजारीबाग जिला का बड़कागांव प्रखंड हमेशा किसी न किसी मामले को लेकर सुर्खियों में रहता है और एक बार फिर बड़कागांव की माटी की एक बेटी ने लगन और मेहनत का परिचय देते हुए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NET) द्वारा आयोजित सीएसआईआर नेट परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। जिसमें बड़कागांव प्रखंड के कांडतरी पंचायत के ग्राम सोनपुरा निवासी यशोदा कुमारी पिता लखन प्रसाद दांगी एवं माता जयंती देवी की पुत्री ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नेट परीक्षा में सफलता हासिल की है।
इनके चाचा पूर्व मुखिया पारसनाथ प्रसाद हैं। यशोदा कुमारी सीएसआईआर नेट की परीक्षा में रसायन विज्ञान विषय से जेआरएफ ऑल इंडिया में 68 वां रैंक प्राप्त कर अपने परिवार एवं क्षेत्र का नाम रोशन की है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। और शुभचिंतकों द्वारा उन्हें लगातार हार्दिक बधाई दी जा रही है।
हमें निरंतर और मेहनत करना है।आगे उन्होंने बताई की मैने मैट्रिक तक की शिक्षा संत मेरी स्कूल बड़कागांव से प्राप्त की।मैट्रिक परीक्षा 2017 में 80.80 % अंक लाकर पास की , और 10+2 में 68% अंक लाकर एवं ग्रेजुएशन सीजीपीए 8.24 लाकर संत कोलंबस कॉलेज हजारीबाग से की। वहीं अपनी पढ़ाई को जारी रखते हुए हमने एमएससी विनोबा भावे यूनिवर्सिटी से 2024 में सीजीपीए 8.25 लाकर फाइनल की। मैने नेट परीक्षा की तैयारी घर में रहकर ऑनलाइन एवं स्थानीय शिक्षकों के सहयोग से करती थी। आगे पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि आगे पीएचडी करना एवं प्रोफेसर बनना चाहती हूं।इनके सफलता पर हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि यशोदा की उपलब्धि प्रतिभा दृढ़ता और उत्कृष्ट के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है।निश्चित तौर पर आगे भी बड़ी सफलताएं हासिल करेगी।
विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि कड़ी मेहनत और लगन का परिणाम है और निरंतर प्रयास का फल है।यशोदा ने अपनी इस सफलता का श्रेय पिता लखन प्रसाद दांगी, माता जयंती देवी , के साथ-साथ दादा स्वर्गीय जूठन महतो , दादी बिलासो देवी, चाचा पारसनाथ प्रसाद , चाची कामेश्वरी देवी , भाई अखिलेश कुमार , सूर्य देव कुमार , बहन प्रियंका कुमारी , आशा कुमारी को दी है। इनके सफलता पर हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देने वालों में मुख्य रूप से हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल , विधायक रोशन लाल चौधरी , पूर्व विधायक लोकनाथ महतो , पूर्व विधायक अंबा प्रसाद , झामुमो जिला अध्यक्ष संजीव कुमार बेदिया, प्रमुख फुलवा देवी , उपप्रमुख वचन देव कुमार, जिला परिषद सदस्य गीता देवी , यासमीन निशा एवं सुनीता देवी ,मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत कुमार , सचिव वासुदेव यादव , विशेश्वर नाथ चौबे , समाजसेवी कालेश्वर गंझू , पंसस रंजीत चौबे ,प्रभारी मुखिया राजदेव महतो, समाजसेवी भवानी प्रसाद दांगी , राजनाथ कुमार दांगी , सुरेंद्र कुमार , भोला प्रसाद दांगी, मोहित कुमार, कामेश्वर महतो , मोहम्मद यूनुस , तनवीर आलम , खेमलाल राम, अहमद रजा, फूलचंद राम, युगेश्वर महतो सहित क्षेत्र के समस्त जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग शामिल हैं।